Tuesday, October 20, 2026
25.2 C
Bhopal

सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर साढे़ पांच लाख ठगे

भिंड के सिटी कोतवाली थाने में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपए हड़पने वाले युवक के खिलाफ गुरुवार को FIR दर्ज हो गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पहले सरकारी नौकरी लगवाने के सपने दिखाए। मैं उसकी बातों में आ गया। इसी दौरान उसने मुझसे व मेरे रिश्तेदारों से 5.5 लाख रुपए ऐंठ लिए। नौकरी नहीं मिलने पर मैंने आरोपी से रुपए वापस मांगे तो उसने मात्र 2.2 लाख रुपए ही लौटाए और 3.3 लाख रुपए लौटाने से इनकार कर दिया।

पीड़ित कप्तान सिंह कुशवाहा निवासी निवासी भूरे का पुरा ने लिखित शिकायत करते हुए अरुण वर्मा नाम के व्यक्ति पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कप्तान सिंह के अनुसार, अरुण वर्मा ने 20 अप्रैल 2020 को अपने निवास स्थान चतुर्वेदी नगर में उनसे और उनके रिश्तेदारों से नौकरी दिलवाने के नाम पर 5.5 लाख रुपए लिए। फरियादी कप्तान सिंह के साथ उनके मामा के बेटे गजेन्द्र कुशवाहा, भांजे मनीष कुशवाहा, जिलेदार कुशवाहा, चचेरा भाई सौरभ कुशवाहा और रिश्ते में चाचा गुरदीप कुशवाहा भी थे, जिन्होंने अरुण वर्मा के झांसे में आकर यह राशि दी थी।

Hot this week

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साढ़े 15 लाख की ठगी, व्हाट्सएप मैसेज से बिछाया जाल

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक निजी...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

Topics

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img