Wednesday, October 21, 2026
27.1 C
Bhopal

इंदौर की नाबालिग लड़की को गुजरात में बेचा

इंदौर के चंदन नगर की एक 17 साल की लड़की को गुजरात में बेचने का मामला सामने आया है। आरोपी दंपती लड़की को घुमाने के बहाने अपने साथ कार में ले गए थे। पीड़िता भागकर इंदौर आई और अपनी मां को पूरी बात बताई। गुरुवार रात हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की मदद से केस दर्ज कराया।

चंदन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की के अपहरण, रेप और उसे बेचने के मामले में पुलिस ने दो महिला सहित 7 लोगों को आरोपी बनाया है। आएशा उर्फ कोमल पति आदिल उर्फ गोलू पठान, निवासी गीता नगर, मोहम्मद आदिल उर्फ गोलू पठान, जीवन, विमला, धर्मेंद्र, प्रकाश, निवासी जामनगर और रवि के खिलाफ केस दर्ज किया है।

डीसीपी ऋषिकेश मीना के मुताबिक एक आरोपी को छोड़कर सभी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में जल्द खुलासा किया जाएगा। पीड़िता के पिता दिव्यांग हैं। मां घर के आसपास मजदूरी करती है। लड़की की एक बहन और दो भाई है। बेटी की शादी को लेकर उसकी मां लड़का ढूंढ रही थी।

पढ़िए पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में जो बताया…

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 5 नवंबर की रात करीब 9 बजे वह घर के बाहर काम से निकली थी। तब उसे आएशा उर्फ कोमल और उसका पति गोलू पठान मिला। आएशा को पहले से जानती थी, तो बात करने लगी। उसने कहा कि बेटमा में काम है। साथ में चल घूमकर आ जाएंगे। तब घर पर कुछ नहीं कहा और उनके साथ बाइक से चली गई। राजमोहल्ला में ‘खराब’ चाय की दुकान के यहां पर एक कार में विमला, धर्मेन्द्र, रवि और अन्य लोग बैठे मिले। विमला ने कहा कार में बैठ जाओ घूमकर आते हैं। पहले मैंने मना किया, लेकिन आएशा ने भरोसा दिलाया कि कुछ देर में आ जाएंगे। इसके बार कार नंबर MP09WE9265 से गुजरात के जामनगर ले गए। यहां दूसरे दिन सुबह पहुंचे।

जब आएशा से पूछा तो कहने लगी कि काम है, इसलिए यहां पर लेकर आए हैं। यहां पर प्रकाश नाम के लड़के से मिलवाया। इसके बाद मुझे छोड़कर बाकी लोग वापस आ गए। प्रकाश ने कहा कि वह उसकी पत्नी है। उसने आएशा और अन्य लोगों से उसे खरीदा है। प्रकाश ने यहां नाबालिग से कई बार रेप किया। 9 नवंबर की रात पीड़िता घर से पैदल निकल गई। जैसे-तैसे राजकोट तक पहुंची। यहां से अहमदाबाद की ट्रेन मिली। 11 नवंबर को इंदौर पहुंची और अपनी मां से मिलकर उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि वह डर गई थी, इसलिए दो दिन तक मामले में शिकायत नहीं की।

साढ़े चार लाख में पहले ही हो गया था सौदा आएशा ने साढ़े चार लाख रुपए में प्रकाश से सौदा किया था। उसने जामनगर में लड़की देने की बात कही थी। इसके बाद यहां से नाबालिग को लेकर गए थे। इसमें जीवन को कार से लड़की को छोड़ने के बदले 50 हजार देने की बात तय हुई थी। विमला के पति की द्वारकापुरी इलाके में कुछ साल पहले हत्या हो चुकी है। धर्मेंद्र और रवि उसके दोस्त है। आएशा के संपर्क में विमला थी आएशा पर छत्रीपुरा सदर बाजार सहित अन्य थानों में पहले से देह व्यापार के मामले दर्ज है।

Hot this week

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...

64 करोड़ की संपत्ति मामला: हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान पर कसा शिकंजा, लोकायुक्त मुख्यालय कर रहा मॉनिटरिंग

​भोपाल: ​पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल चालक फिरोज...

भोपाल के गांधीनगर में नवविवाहिता ने लगाई आग, इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत

भोपाल: गांधीनगर इलाके के अचारपुरा स्थित मीणा चौराहे के...

Topics

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...

सूने घर का ताला तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी, इलाके में सनसनी

​मंडला: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दाता मैरिज गार्डन...

भोपाल: हबीबगंज थाने में हंगामा, निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिस में धक्कामुक्की

​भोपाल: राजधानी के हबीबगंज थाने में मंगलवार रात ऑटो पार्किंग...

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img