Wednesday, August 26, 2026
26.1 C
Bhopal

इंजीनियरिंग छात्र फांसी के फंदे पर झूला

पिपलानी इलाके में एक निजी कॉलेज के इंजीनियरिंग छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह 4 दिन पहले ही बिहार स्थित बख्तियारपुर अपने घर से लौटा था। बुधवार की रात करीब 8 बजे उसने पिता से बात की थी। हालांकि उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। देर रात पुलिस ने बेटे की सुसाइड की सूचना पिता को दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक ईशू रंजन पुत्र दिनकर शर्मा (18) मानक विहार, आनंद नगर में रहता था । वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और भोपाल के प्राइवेट कॉलेज में बीई प्रथम वर्ष का छात्र था। गुरुवार दोपहर उसके दोस्तों ने फोन लगाया तो वह उठा नहीं रहा था। इसके बाद दोस्त जब उसके घर पहुंचे तो देखा कि वह फांसी के फंदे पर झूल रहा है।

घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

बेटे ने कभी परेशानी का जिक्र नहीं किया

मृतक के पिता दिनकर शर्मा ने बताया कि वह पत्नी के साथ मथुरा बांके बिहारी मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे। गुरुवार की रात को पुलिस ने सूचना दी कि बेटे ने सुसाइड कर लिया है, जिसके बाद भोपाल आए हैं। उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि बेटे ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया।

Hot this week

मध्य प्रदेश: कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी, सरकार को अल्टीमेटम

​मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स ने सरकार के...

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...

एडिशनल डायरेक्टर बनकर 9.80 लाख ठगने वाली ‘फर्जी अफसर’ तृप्ति सिंह और उसका भाई भोपाल में गिरफ्तार

​चंदेरी/भोपाल: मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की फर्जी एडिशनल डायरेक्टर बनकर नौकरी...

Topics

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...

एडिशनल डायरेक्टर बनकर 9.80 लाख ठगने वाली ‘फर्जी अफसर’ तृप्ति सिंह और उसका भाई भोपाल में गिरफ्तार

​चंदेरी/भोपाल: मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की फर्जी एडिशनल डायरेक्टर बनकर नौकरी...

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img