Friday, July 3, 2026
28.5 C
Bhopal

खंडवा पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा, 4 अरेस्ट:मुख्य आरोपी सरकार के एड्स प्रोग्राम से जुड़ी; CSP बोले- भोपाल, छिंदवाड़ा निवासी हैं दो सेक्स वर्कर

खंडवा पुलिस ने शुक्रवार को आनंद नगर क्षेत्र में सेक्स रैकेट पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पहले योजनाबद्ध तरीके से ग्राहक को भेजा। इसके बाद दबिश देकर एक मकान से 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी जिला अस्पताल में एड्स प्रोग्राम संबंधी एनजीओ से जुड़ी है। सेक्स रैकेट चलाने के लिए उसने छिंदवाड़ा और भोपाल से महिलाओं को बुला रखा था।

सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे के मुताबिक, मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मुख्य आरोपी शहर के पंधाना रोड स्थित छोटी नदी क्षेत्र की रहने वाली है, जिसने आनंद नगर इलाके के शकुन नगर में किराए मकान ले रखा था। उसी मकान में खंडवा की एक अन्य तथा छिंदवाड़ा और भोपाल की रहने वाली दो सेक्स वर्कर को ठहरा रखा था। वह जिस मकान में रहती थी, वहां पहले भी संदिग्ध गतिविधियां होना पाई गई थी।

मोबाइल फोन से कस्टमर को भरोसे में लेती थी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिलाओं के पास मोबाइल फोन में कई लोगों के नंबर्स हैं, यह ज्यादातर कस्टमर्स के हैं। अपने संपर्क के जरिए यऐ ग्राहकों को बुलाती थीं। खास बात यह है कि आरोपी ग्राहक की तस्दीक के बाद ही उन पर भरोसा करती और खुद का पता देकर घर बुलाती थी। पॉश एरिया में इनके रहन-सहन को लेकर लोगों को शक हुआ। जिस मकान में रहती है, वहां पूर्व में भी अनैतिक गतिविधियों के संबंध में दबिश देकर कार्रवाई हो चुकी है।

आरोपी महिलाओं के फेस कवर कर थाने लाए

शकुन नगर में दबिश देने पहुंची पुलिस के सामने सेक्स वर्कर महिलाओं ने कई देर तक ड्रामा किया। पुलिस के वाहनों को देखकर रहवासी इकट्ठा हो गए। इसके बाद उनके फेस कवर करवाए गए। महिलाओं के साथ मासूम बच्चे भी थे। पुलिस ने रहवासियों को वीडियो बनाने से भी रोका।

Hot this week

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...

भूषण स्टील मामला: नीरज सिंघल की पत्नी की 58 करोड़ की संपत्ति कुर्क

​इंदौर/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भूषण स्टील लिमिटेड...

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

Topics

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...

भूषण स्टील मामला: नीरज सिंघल की पत्नी की 58 करोड़ की संपत्ति कुर्क

​इंदौर/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भूषण स्टील लिमिटेड...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img