Friday, July 3, 2026
28.5 C
Bhopal

भोपाल में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई; गोदाम सील:₹1350 की जगह 1850 में बेची डीएपी

भोपाल में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। शुक्रवार रात में बैरसिया में एसडीएम आशुतोष शर्मा ने खाद का गोदाम सील कर दिया। यहां डीएपी पर 500 रुपए और यूरिया की बोरी पर 73 रुपए ज्यादा लिए जा रहे थे। एसडीएम शर्मा को शिकायत मिली थी कि नरसिंहगढ़ रोड बैरसिया स्थित गौर कृषि सेवा केंद्र में मनमाने दाम पर किसानों को खाद बेची जा रही है। इस पर एसडीएम ने तहसीलदार करुणा दंडोतिया, वरिष्ठ कृषि अधिकारी पीएस गोयल, पटवारी सुरेंद्र सिंह दांगी को मौके पर जांच करने के भेजा। जांच में शिकायत सही पाई गई। इस पर कृषि सेवा केंद्र के संचालक कमल सिंह गौर के खिलाफ बैरसिया थाने में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी गोयल ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 एवं धारा 7 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई।

गोदाम को सील करने की कार्रवाई यह मामला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के संज्ञान में भी लाया गया। कलेक्टर ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके चलते एसडीएम शर्मा ने गोदाम सील करवा दिया।

इतनी कीमत वसूल की गौर कृषि सेवा केंद्र के संचालक गौर द्वारा 1350 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से मिलने वाली डीएपी खाद को 500 रुपए ज्यादा लेकर 1850 रुपए में बेचा। वहीं, 267 रुपए कीमत की यूरिया की एक बोरी के 340 रुपए लिए गए।

सभी एसडीएम को कार्रवाई करने के निर्देश

कलेक्टर सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि विक्रय मूल्य से ज्यादा मूल्य पर खाद बेचने या खाद की कालाबाजारी करने वाले खाद विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इसके चलते यह कार्रवाई की गई है।

खाद दुकान-गोदाम में कार्रवाई की देखिए तस्वीरें…

Hot this week

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...

भूषण स्टील मामला: नीरज सिंघल की पत्नी की 58 करोड़ की संपत्ति कुर्क

​इंदौर/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भूषण स्टील लिमिटेड...

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

Topics

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...

भूषण स्टील मामला: नीरज सिंघल की पत्नी की 58 करोड़ की संपत्ति कुर्क

​इंदौर/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भूषण स्टील लिमिटेड...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img