Friday, July 3, 2026
25.6 C
Bhopal

जबलपुर के बेलबाग में स्मैक तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने ढ़ाई लाख रुपए की 26 ग्राम स्मैक की जब्त

जबलपुर की बेलबाग थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से करीब 26 ग्राम स्मैक जब्त की है। स्मैक की कीमत करीब ढ़ाई लाख रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बेलबाग निवासी तस्कर एक्सेस में घूमते हुए स्मैक बेचने की फिराक में था, तभी मुखबिर की सूचना पर बेलबाग थाना पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। तस्कर का नाम अनिल उर्फ राजा सोनकर निवासी खटीक मोहल्ला है।

बेलबाग थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अनिल उर्फ राजा सोनकर नाम का व्यक्ति खटीक मोहल्ला दंगल मैदान के पास मादक पदार्थ स्मैक बेचने के लिए ग्राहक के इंतजार में खड़ा है, सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई। यहां एक व्यक्ति एक्सेस पर बैठे मिला। जिसे अपना नाम अनिल उर्फ राजा सोनकर बताया।

थाना प्रभारी बेलबाग प्रवीण कुमार ने बताया कि

तलाशी के दौरान एक्सेस क्रमांक MP20ZG6724 के हैंडल के अंदर 2 पुड़िया स्मैक होना पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने घर के अंदर अलमारी में और स्मैक रखे होना बताया। घर के अंदर तलाशी लेने पर अलमारी में भी स्मैक रखी मिली

आरोपी की स्कूटी में मिली 2 पुड़िया और अलमारी में मिली स्मैक की एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए तौल करने पर कुल 26 ग्राम स्मैक कीमती लगभग ढाई लाख रूपए की होना पाई गई। आरोपी के कब्जे से 26 ग्राम स्मैक एवं स्मैक बेचने से प्राप्त नगद 27 हजार रूपए और दो पहिया वाहन जब्त कर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Hot this week

भोपाल: शहर के प्रमुख चौराहों से हटेगी जाम की समस्या, प्रशासन सख्त

​भोपाल। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

इंदौर में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ व धमकी के तीन मामले, पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं और...

Topics

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img