Thursday, August 27, 2026
24.1 C
Bhopal

उज्जैन लोकायुक्त ने हेड कॉन्सटेबल को रिश्वत लेते पकड़ा

उज्जैन के पास नागदा में शनिवार को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने प्रधान आरक्षक को 4500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी ने फरियादी से एफआईआर दर्ज नहीं करने को लेकर रिश्वत की मांग की थी।

डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि आवेदक बिरला ग्राम नागदा निवासी बृजेश विश्वकर्मा और एक अन्य के बीच रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद था। जिसको लेकर थाना बिरला ग्राम में पदस्थ प्रधान आरक्षक योगेन्द्र सेंगर द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने के एवज में 4500 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी।

सेंगर ने बताया था कि शिकायत पर कार्यवाही न करने के एवज में उप निरीक्षक आनंद सोनी को 4500 की रिश्वत देनी है। शनिवार को लोकायुक्त की टीम ने प्रधान आरक्षक योगेंद्र सेंगर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ कर उसके खिलाफ धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना में लिया है।

विशाल रेशमिया, इसरार, श्याम शर्मा, संदीप कदम सहित 10 सदस्यों की टीम ने कार्रवाई की। पूरे मामले में उप निरीक्षक आनंद सोनी का नाम भी सामने आया था। इसलिए उनके खिलाफ भी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

बरेठा घाट पर भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच फंसी बाइक, परिवार और बंदर गंभीर रूप से घायल

​बैतूल:जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेठा घाट पर...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...

तलवार से केक काटना पड़ा भारी: भोपाल में युवक पर आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज

भोपाल। जन्मदिन के जश्न में सरेआम तलवार से केक...

डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुआ भोपाल का बुजुर्ग दंपती, जेवर गिरवी रख ठगों को दिए 22 लाख रुपए

​भोपाल:कोलार इलाके के कृष्णा कॉम्प्लेक्स (गणपति एन्क्लेव) में रहने...

Topics

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...

डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुआ भोपाल का बुजुर्ग दंपती, जेवर गिरवी रख ठगों को दिए 22 लाख रुपए

​भोपाल:कोलार इलाके के कृष्णा कॉम्प्लेक्स (गणपति एन्क्लेव) में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img