Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

नरसिंहगढ़ के हिस्ट्रीशीटर की भोपाल में मौत

राजगढ़ के नरसिंहगढ़ थाने के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले हिस्ट्रीशीटर की भोपाल में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात को मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रवि कुशवाह (28) पर अकेले नरसिंहगढ़ थाने में 24 मामले दर्ज हैं। रवि ने अस्पताल रोड के वार्ड नंबर-4 निवासी रवि ने 10 नवंबर की रात साढ़े 8 बजे नरसिंहगढ़ थाने के सामने खुद को आग के हवाले कर दिया था।

काफी देर तक वो थाने के सामने बीच सड़क पर ही तड़पता रहा। इसके बाद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में नरसिंहगढ़ के मेहताब अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में डॉक्टर ने उसे भोपाल रेफर किया था।

रवि के परिजन ने कुछ पुलिसकर्मियों पर परेशान करने का आरोप लगाया था। इस घटना के अगले दिन एक वीडियो सामने आया। वीडियो में रवि कुछ लोगों पर धमकाने और फंसाने के आरोप लगा रहा है। मरने से पहले उसने वीडियो में दिए गए अपने बयान में कहा की कुछ लोग फंसाने की धमकियां देकर पैसे की मांग कर रहे थे।

रवि ने कहा- मुझे धमकियां दी जा रही हैं।​​​​​​

घटना के बाद रवि को गंभीर हालत में नरसिंहगढ़ से भोपाल इलाज के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान रास्ते में किसी ने उसका वीडियो बना लिया। इसमें वो कह रहा है-

रवि- मुझे धमकियां दी जा रही हैं…।

सवाल- कौन धमकी दे रहा रहा है…?

रवि –रितेश और सन्ना ने धमकी दी…एक वो, शुभम है।

सवाल- शुभम कौन?

रवि-अभी मैं बताने के लायक नहीं हूं…एक-दो लोग और हैं।

सवाल- और, कौन?

रवि- सुनील, धर्मेंद्र उन्होंने भी धमकी दी है। एक गोयल। इन्होंने धमकी दी है। पैसे की मांग कर रहे हैं, मुझे 34/2 में फंसा देंगे ये। उल्टा-सीधा केस लगाकर मुझे फंसाना चाह रहे हैं ये।

अफसर बोले- उसे बचाने की कोशिश की थी घटना के बाद नरसिंहगढ़ SDOP उमेन्द्र भाटी ने बताया था कि रविवार रात 8 बजकर 55 मिनट पर नरसिंहगढ़ थाने के बाहर कैम्पस के अंदर रवि कुशवाह ने खुद को आग लगा ली थी। जब वह थाने के पास पहुंचा तो जवान वीरेंद्र, सुनील और आसपास के 4 से 5 लोग खड़े थे, उन्होंने बचाने का प्रयास भी किया था। इसके बाद उसे नरसिंहगढ़ के मेहताब अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से डॉक्टरों ने भोपाल रेफर कर दिया।

रवि कुशवाह पर 24 से ज्यादा मामले दर्ज हैं

SDOP उमेन्द्र भाटी ने कहा- इसका अपने भाई से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसका एक भाई पहले आत्महत्या कर चुका है। ये केस जांच में है। रवि का कोई राका नाम का भाई है, उससे करोड़ों का लेन-देन का मामला है, जिससे ये असंतुष्ट था। ये हिस्ट्रीशीटर निगरानी बदमाश है। जिला बदर और NSA भी हो चुका है। इसके खिलाफ थाना नरसिंहगढ़ में करीब 24 केस दर्ज हैं।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img