Tuesday, April 28, 2026
36.1 C
Bhopal

मध्यप्रदेश का निर्यात 60 हजार करोड़ रुपए के पार

दवाई, खाद्यान्न और कॉटन यार्न की दुनियाभर में मांग बढ़ने से मध्यप्रदेश का निर्यात पहली बार 60 हजार करोड़ के अहम स्तर को पार कर सकता है। देश के कुल निर्यात में मप्र की हिस्सेदारी 2.25% है। पिछले एक साल में कोविड-19 की दवाओं की भारी मांग के चलते फार्मा सेक्टर का निर्यात बढ़कर 10 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच जाने की उम्मीद है।पिछले साल प्रदेश से 6550 करोड़ की दवाएं विदेश भेजी गईं थी। 160 देशों में प्रदेश की बनी दवाइयां जाती हैं। वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद मप्र के खाद्यान्नों की वैश्विक स्तर पर मांग बढ़ी है। वित्तीय वर्ष के अंतिम आंकड़े अप्रैल के पहले सप्ताह तक आएंगे। उसमें हमारे निर्यात में 2 से 3 हजार करोड़ रुपए की और बढ़ोतरी हो सकती है।मंडीदीप इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल कहते हैं, तीन माह से निर्यात की मांग इतनी अधिक थी कि ड्राईपोर्ट में कंटेनर कम पड़ रहे थे। माल भेजने के लिए 10-15 दिन तक का इंतजार करना पड़ा। अब सरकार ने कंटेनर की उपलब्धता बढ़ा दी है।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 53 हजार करोड़ की योजनाओं को 2031 तक विस्तार, सिंचाई और शिक्षा पर जोर

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार...

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी को मिली जमानत

​शिलॉन्ग/इंदौर: मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हुए...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img