Tuesday, April 28, 2026
31.1 C
Bhopal

भोपाल में ई-इश्क में तकरार …और सुसाइड

भोपाल के कमला नगर इलाके में 18 साल के युवक ने फांसी लगा ली। वह गर्लफ्रेंड से फोन पर बात कर रहा था। दोनों में किसी बात पर कहासुनी हुई, इसके कुछ देर बाद ही उसने जान दे दी। दोनों के बीच 6 महीने पहले इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप हुई थी। ई-इश्क (इंटरनेट पर हुआ प्यार) परवान चढ़ा। फोन पर बातें होने लगी, लेकिन दोनों कभी फेस टू फेस नहीं मिले। जान-पहचान सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित थी।केतूराज चौहान मूलत: खरगोन जिले के बड़वाहा तहसील के जूना पानी गांव का रहने वाला था। प्राइवेट काम करता था। होली पर वह राजीव नगर (भोपाल) में रहने वाले भाई के घर घूमने आया था। शुक्रवार देर रात 11 बजे केतुराज घर के पीछे झोंपड़ी में गर्लफ्रेंड मंजू सिसोदिया से फोन पर बात कर रहा था। सुसाइड का पता परिजन को तब लगा, जब उसकी गर्लफ्रेंड ने दोबारा फोन किया। फोन रिसीव नहीं होने और लगातार रिंगटोन बजने से परिजन को संदेह हुआ। इसके बाद वे घर के पीछे की तरफ पहुंचे तो केतुराज फंदे पर लटका मिला।6 महीने पहले शुरू हुई थी प्रेम कहानीभतीजे सुमित ने बताया कि केतुराज की मंजू से पिछले 6-7 महीने से बातचीत चल रही थी। इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई। चाचा (केतुराज) की गर्लफ्रेंड को कुछ लड़के परेशान कर थे, जिसके चलते भी वे कुछ तनाव में थे। चाचा ने उसे बताया था कि मंजू उज्जैन की रहने वाली है। हम जल्द शादी कर लेंगे।काट चुका था नसपरिजन ने बताया कि केतुराज मंजू पर इस तरह फिदा था कि उसे प्रभावित करने के लिए कई बार ब्लेड से हाथ की नस काट चुका था। इसके वह फोटो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड करता था। इसकी जानकारी जैसे ही घरवालों को लगी, तो उन्होंने लड़की से शादी करने की सलाह दी। लेकिन, केतुराज ने बात को टाल दिया। परिवार की मानें तो इस साल के अंत तक केतुराज ने शादी करने का फैसला किया था।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 53 हजार करोड़ की योजनाओं को 2031 तक विस्तार, सिंचाई और शिक्षा पर जोर

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार...

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी को मिली जमानत

​शिलॉन्ग/इंदौर: मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हुए...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img