Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

नाबालिग लड़की प्रेग्नेंट, तबीयत बिगड़ी तो घरवालों को पता चला

बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। जब वह गर्भवती हुई तो परिवार को पता लगा, इसके बाद केस दर्ज करवाया गया है। बाणगंगा पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम रविंद्र पिता कल्याण सिंह ठाकुर निवासी गणेश धाम कॉलोनी है।

प्रेम का इजहार किया, जबरदस्ती बनाए संबंध

16 साल की नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी रविंद्र से उसकी दोस्ती थी। कुछ समय पहले वह रविंद्र के घर गई थी, जहां आरोपी ने उससे प्रेम का इजहार किया था।

उस दिन रविंद्र के घर कोई नहीं था, ऐसे में उसने पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह नहीं माना और फिर उसने पीड़िता के साथ हरकत की।

शुक्रवार को जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ी तो परिजन हॉस्पिटल ले गए तो पता लगा कि वह गर्भवती है। इसके बाद उसने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी और थाने में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

हीरानगर इलाके में छेड़छाड़ का मामला आया सामने

शहर के हीरानगर क्षेत्र में भी 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। उसके परिचित चेतन ने ही उसके साथ अश्लील हरकत की। दोनों की दोस्ती थी। ऐसे में वह साथ में न्यू गौरी नगर में घूमने गए थें। वहीं, आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत कर डाली। लड़की ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img