Sunday, October 25, 2026
25.1 C
Bhopal

विदिशा-छतरपुर में महिलाओं का हाईवोल्टेज ड्रामा

विदिशा और छतरपुर में महिलाओं ने शनिवार की रात बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा किया है। इनके VIDEO सामने आए है। यह महिलाएं कभी सड़क पर लेट जातीं तो कभी चिल्ला रही थीं।

विदिशा में महिला को पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं छतरपुर में शराबी महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर और नर्स से अभद्रता कर फरार हो गई। हालांकि एक बार फिर पुलिस ने उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया।

विदिशा में सड़क से उठने का तैयार नहीं थी महिला

विदिशा में शनिवार रात अहमदपुर रोड स्थित अभिनंदन गार्डन के पास रविवार देर रात एक महिला शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रही थी। काफी देर तक महिला हंगामा करती रही, बाद में महिला सड़क के बीच में लेट गई। जिसके कारण वहां से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के हटाने के बाद भी महिला सड़क उठने को तैयार नहीं थी, जिसके बाद लोगों ने 100 डायल को फोन किया।

जानकारी मिलते ही 100 डायल मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने महिला को सड़क पर हटाने के लिए समझाया पर महिला हटने को तैयार नहीं थी। कड़ी मशक्कत के बाद महिला सड़क हटी और किनारे पर बैठ गई । पुलिसकर्मियों के काफी समझने के बाद महिला शांत हुई। लेकिन वह कुछ जानकारी नहीं दे पा रही थी। पुलिस ने महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं, जानकारी लगते ही महिला का पति भी अस्पताल पहुंच गया। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि महिला सांची के रहने वाली है और वह शराब पीने की आदी है।

छतरपुर में डॉक्टर और नर्स से की अभद्रता

छतरपुर में शनिवार की रात 9 बजे पन्ना नाका मार्ग पर शराबी महिला ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। बस और ट्रक के सामने महिला गाली-गलौज करते हुए लेट गई। वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस दौरान महिला किसी से फोन पर बात करते हुए अभद्रता कर रही थी। सिविल लाइन थाना पुलिस को जानकारी लगने पर थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे और महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए 10 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वह रात 2 बजे तक रुकी। इसके बाद अस्पताल से भाग गई। पुलिस को जानकारी लगने पर दोबारा अस्पताल के बाहर रोड से महिला को पकड़ कर थाने ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस दौरान महिला ने ड‌्यूटी डॉक्टर और नर्स से भी अभद्रता की।

Hot this week

सोनी स्टूडियो चोरी का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद

सीहोर / जावर: जावर पुलिस ने ग्वाली रोड स्थित...

परवलिया सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.5 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने बायपास...

Topics

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

24 घंटे में पकड़े गए भैंस चोर, 1.5 लाख की मवेशी बरामद

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने त्वरित...

इंदौर में दो अलग-अलग मामलों में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज

द्वारकापुरी: अस्पताल के बाहर रिसेप्शनिस्ट से अश्लील हरकत फूटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img