Sunday, October 25, 2026
25.1 C
Bhopal

वन स्टॉप सेंटर से भागी नाबालिग स्टेशन पर मिली:बोली- दिल्ली जाने के पैसे नहीं थे इसलिए नहीं गई

ग्वालियर की कंपू थाना पुलिस ने गुरुवार शाम मां कैला देवी बालिका गृह वन स्टॉप सेंटर से भागी 12 साल की नाबालिग को ढूंढ निकाला। पुलिस ने उसे ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 से शनिवार देर रात बरामद किया है।

पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह वन स्टॉप सेंटर से भगाने के बाद रेलवे स्टेशन पहुंची थी। यहां ट्रेन में बैठकर दिल्ली जाने वाली थी, लेकिन पैसे नहीं होने कारण वह नहीं गई और स्टेशन पर ही बैठ गई थी। पुलिस ने नाबालिग को थाने लाकर कागजी कार्रवाई करने के बाद वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल परिसर स्थित मां कैला देवी बालिका गृह वन स्टॉप सेंटर से शुक्रवार शाम 4:30 बजे नाबालिग खुशी जाटव पुत्री लीलाधर जाटव निवासी इंद्रलोक गार्डन के पीछे गुढा पहाड़िया भाग गई।

तलाश करने पर वह पुलिस को शनिवार-रविवार की दरमियानी रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 में करीब 12.30 बजे बैठी हुई मिली। नाबालिग लड़की वन स्टॉप सेंटर में एक अन्य लकड़ी की विदाई समारोह के दौरान भाग गई थी। नाबालिग लड़की खुशी को 9 महीने पहले बन स्टॉप सेंटर लाया गया था। लड़की की सेंटर से भागने की सूचना वन स्टॉप सेंटर की अधीक्षिका ने पुलिस को दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधीक्षिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी थी।

नाबालिग को बरामद कर वन स्टॉप सेंटर को सौंपा

मामले की जानकारी देते हुए कंपू थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर से भागी नाबालिग लड़की को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से देर रात बरामद कर थाने लाया गया था। पूछताछ और कागजी कार्रवाई करने के बाद उसे वन स्टॉक सेंटर को सौंप दिया गया है।

Hot this week

सोनी स्टूडियो चोरी का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद

सीहोर / जावर: जावर पुलिस ने ग्वाली रोड स्थित...

परवलिया सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.5 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने बायपास...

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

Topics

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

24 घंटे में पकड़े गए भैंस चोर, 1.5 लाख की मवेशी बरामद

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने त्वरित...

इंदौर में दो अलग-अलग मामलों में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज

द्वारकापुरी: अस्पताल के बाहर रिसेप्शनिस्ट से अश्लील हरकत फूटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img