Sunday, October 25, 2026
22.9 C
Bhopal

ड्रग्स के खिलाफ लगातार कार्रवाई:एक ही दिन में 952 किलो ड्रग्स जब्त, 167 गिरफ्तार

प्रदेशभर में ड्रग्स के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की रोकथाम के लिए प्रदेशव्यापी विशेष अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। पुलिस ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सुबह से शाम तक कार्रवाई कर 952 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स जब्त की। इस दौरान खरगोन, बड़वानी, धार और देवास जैसे जिलों में बड़ी कार्रवाई हुई ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के मुताबिक मध्यप्रदेश पुलिस अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने लगातार तीसरे दिन विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर 920.673 किलोग्राम गांजा, 0.900 ग्राम स्मैक, 0.4 ग्राम चरस एवं 30 किलोग्राम डोडाचूरा सहित 167 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अवैध मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त 05 वाहनों को भी जब्त किया है। अभियान के दूसरे दिन 15 नवंबर को भी प्रदेश पुलिस ने अभियान के तहत 144.7 किलोग्राम गांजा, 29 ग्राम स्मैक तथा 146.53 ग्राम ब्रॉउन शुगर जब्त कर 126 आरोपियों को गिरफ्तार किया था ।

Hot this week

सोनी स्टूडियो चोरी का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद

सीहोर / जावर: जावर पुलिस ने ग्वाली रोड स्थित...

परवलिया सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.5 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने बायपास...

Topics

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

24 घंटे में पकड़े गए भैंस चोर, 1.5 लाख की मवेशी बरामद

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने त्वरित...

इंदौर में दो अलग-अलग मामलों में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज

द्वारकापुरी: अस्पताल के बाहर रिसेप्शनिस्ट से अश्लील हरकत फूटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img