Saturday, August 29, 2026
24.1 C
Bhopal

ट्रेन की चपेट में आने से रेल कर्मचारी की मौत:रेलवे ट्रैक पर काम करते समय हुआ हादसा

फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र में सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक रेल कर्मचारी गिरकर घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

मक्खनपुर थाना क्षेत्र के इंदरई रोड निवासी 42 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र फूलन सिंह रेलवे में ट्रैक मैन के रूप में काम करते थे। थाना टूंडला के गांव जरौली खुर्द के पास वह रेलवे लाइन पर कार्य कर रहे थे। इस दौरान अचानक कोई ट्रेन आ गई।ट्रेन की हवा से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने सरकारी एम्बुलेंस से उसे इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भर्ती कराया।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।

आगरा में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि वह रेलवे लाइन पर काम कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। उन्हें क्या पता था कि वह अब वापस लौट कर नहीं आएंगे।

Hot this week

भोपाल में हलवाई ने लगाई फांसी, छतरपुर में रहती है पत्नी

निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर, करोंद में किराए...

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...

Topics

भोपाल में हलवाई ने लगाई फांसी, छतरपुर में रहती है पत्नी

निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर, करोंद में किराए...

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img