Sunday, October 25, 2026
22.9 C
Bhopal

शादी तय होने पर मंगेतर ने युवती से बनाया शारीरिक-संबंध:अब शादी से किया इनकार

फतेहपुर में एक गांव की रहनी वाली युवती की शादी तय हो गई। शादी तय होने के बाद उसका मंगेतर युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा और पैसा भी लिया। एक साल बाद जब युवती से मन भर गया तो शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत पत्र देकर होने वाले मंगेतर के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया।

थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनी वाली युवती थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि उसकी शादी एक साल पहले मोहम्मदपुर नेवादा गांव के रहने वाले चंद्रभान उर्फ नेता के साथ तय हुई थी।शादी के बाद बरीक्षा होने के बाद मेरा होने वाला मंगेतर का घर आना जाना शुरू हो गया। इस बीच मेरे मंगेतर ने मुझे पत्नी का दर्ज देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। मुझे 35 हजार रुपए नकद भी लिया।

एक साल तक मेरे साथ दुष्कर्म करने के बाद जब शादी की तारीख नजदीक आयी, तो शादी करने से इनकार कर दिया। जब हमने अपना पैसा मांगा तो फोन पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिन पहले काफी दबाव पड़ने पर घर आया और मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किया। घर से जाते समय मुझे जान से मारने की धमकी दिया। जिसके बाद थाना पुलिस में शिकायत किया है।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि युवती के तहरीर के आधार पर चौकी प्रभारी को जांच दिया गया है। जांच में मामला सही मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी। युवक को थाना बुलाया गया है।

Hot this week

सोनी स्टूडियो चोरी का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद

सीहोर / जावर: जावर पुलिस ने ग्वाली रोड स्थित...

परवलिया सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.5 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने बायपास...

Topics

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

24 घंटे में पकड़े गए भैंस चोर, 1.5 लाख की मवेशी बरामद

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने त्वरित...

इंदौर में दो अलग-अलग मामलों में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज

द्वारकापुरी: अस्पताल के बाहर रिसेप्शनिस्ट से अश्लील हरकत फूटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img