Sunday, July 5, 2026
25.9 C
Bhopal

सोनीपत में भागी नव नवेली दुल्हन पर केस दर्ज:पति-सास को बेसुध कर 2 लाख कैश-जेवर उड़ाए

हरियाणा के सोनीपत में शादी के दूसरे दिन पति व सास को बेसुध कर फरार हुई दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। परिजनों ने बताया कि वह घर से 2 लाख रुपए कैश के अलावा सोने चांदी के जेवरात चोरी करके ले गई। पता चला है कि ये रिश्ता खरखौदा के ही एक व्यक्ति ने कराया था।

खरखौदा थाना में दी शिकायत में संजय ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। वे 2 भाई व 1 बहन हैं। बहन की शादी हो चुकी है। उसका छोटा भाई मंजीत उम्र 31 साल हो गई थी। उसकी शादी नही हो रही थी। उसने कई बार व कई जगह भाई की शादी के लिए बातचीत कर रखी थी। खरखौदा के ही रहने वाले देवेंद्र को भी बोला था कि भाई के लिए कोई अच्छा रिश्ता तलाश करे।

बिजनौर में तय किया रिश्ता, शादी हरिद्वार हुई

देवेंद्र ने उसे बताया कि वह उसके भाई की शादी अपने एक जानकार की बेटी पल्लवी निवासी आदर्श नगर न्यौदा जिला बिजनौर के साथ करवा दूंगा। उन्होंने शादी के लिए हामी भर दी। इसके बाद लड़की वालों से बातचीत की गई तो हमें हरिद्वार आकर शादी करने के लिए कहा गया। उसने बताया कि वे 13 नवंबर को देवेंद्र को साथ लेकर छोटे भाई मंजीत व अन्य परिजनों के साथ हरिद्वार गये थे। हरिद्वार में मंजीत व पल्लवी की शादी हिन्दू रिति रिवाज के साथ संपन्न हुई।

कमरे से बाहर आकर गिरा भाई

उसने बताया कि इस शादी में पल्लवी का पिता रोहताश व अन्य व्यक्ति वधू पक्ष की और से मौजूद थे। शादी होने के बाद वे अपने घर खरखौदा आ गए। 15 नवंबर की रात को पल्लवी ने सभी के लिए चाय बनाई। चाय उसके भाई मंजीत व मां शकुन्तला ने पी थी। उसने व उसकी पत्नी ने चाय नही पी थी। 16 नवंबर की सुबह 4 बजे उसका भाई मंजीत लडखडाता हुआ कमरे से बाहर आया और बोलते- बोलते गिर गया। उसने अपने भाई को संभाला तो उसकी हालत काफी नाजुक थी।

घर से ये ले गई दुल्हन

संजय ने बताया कि इसके बाद अपनी मां को देखा तो वह भी बेहोशी की हालत में थी। घर का सामान बिखरा पड़ा था। उसने तुरंत अपने भाई व मां को खरखौदा के अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टर ने दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद उसने घर आकर देखा और अपना सामान चैक किया तो संदूक से सोने की एक गलसरी, कानों के टोपस, गले का एक हार, हाथों के 2 कडे, 1 लेडीज अंगूठी व 2 लाख रुपए कैश गायब मिले।

उसने पुलिस को बताया कि पल्लवी ने उसके भाई मंजीत व मां शकुंतला को कोई नशीला पदार्थ खिलाया है। इसके बाद वह कैश व जेवर लेकर भाग गई।

पुलिस ने दर्ज किया केस

खरखौदा थाना के PSI सौरव के अनुसार, अस्पताल से थाने में रूक्का मिला था। मंजीत व शकुंतला को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उसने संपर्क साधा तो संजय ने एक लिखित शिकायत दी। उसने बताया कि उसके भाई की नव नवेली दुल्हन मां व भाई को नशीला पदार्थ खिला कर भाग गई है। घर से जेवर व कैश भी चोरी हुआ है। पुलिस ने छानबीन के बाद दुल्हन पल्लवी के खिलाफ धारा 123,316(2) BNS में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Hot this week

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

Topics

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img