Sunday, July 5, 2026
25.9 C
Bhopal

बाराती वैन से टकराई एसडीएम की स्कॉर्पियो, दो की मौत

खरगोन में रविवार सुबह बारातियों से भरी कार से स्कॉर्पियो टकरा गई। डायवर्सन रोड क्रॉसिंग पर हादसे में दूल्हे के भाई समेत दो लोगों की मौत हुई है, वहीं पांच घायल हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारात डालकी गांव से बुरहानपुर जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार सुबह 6:30 बजे डायवर्सन रोड पर पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास जवाहर मार्ग की क्रॉसिंग पर हुआ। डालकी गांव से बारातियों से भरी ईको वैन (MP09WD-4439) बुरहानपुर जा रही थी, तभी क्रॉसिंग पर एसडीएम नेम प्लेट वाली स्कॉर्पियो (MP46T-0923) से टकरा गई।

हादसे में ईको वैन में सवार दूल्हे के भाई रामलाल पिता मांगीलाल (50) और रिश्तेदार शोभाराम पिता नत्थू प्रजापत (50) की मौत हो गई। वहीं, पांच बाराती और स्कॉर्पियो का ड्राइवर भी घायल हैं। स्कॉर्पियों का ड्राइवर खंडवा से गाड़ी की सर्विसिंग कराकर सेंधवा जा रहा था। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा घटना में घायल जगदीश प्रजापत ने बताया कि हम लोग डालकी से बुरहानपुर शादी में जा रहे थे। जवाहर मार्ग से बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। अचानक सामने से तेज रफ्तार में आ रही गाड़ी ने हमारी वैन को टक्कर मार दी। हमारी गाड़ी में छह लोग सवार थे।

बाराती तीन कारों में सवार थे। एक कार आगे निकल गई थी। जो वैन हादसे का शिकार हुई, वो बीच में चल रही थी। इस कार में दूल्हा नहीं था।

ड्राइवर चला रहा था SDM की गाड़ी जिस स्कॉर्पियो से हादसा हुआ वह बड़वानी जिले के सेंधवा एसडीएम की बताई जा रही है। हादसे के समय कार में केवल ड्राइवर था। वह कार की सर्विसिंग कराकर खंडवा से बड़वानी की तरफ जा रहा था। एएसआई श्रीराम भूरिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे में स्कॉर्पियो ड्राइवर समेत 6 लोग घायल सड़क हादसे में बारातियों से भरी वैन में सवार 4 लोग और स्कॉर्पियों का ड्राइवर घायल हुआ है। इसमें धर्मेंद्र पिता अमीचंद, राधाबाई पति कैलाश, कैलाश पिता राजाराम, जगदीश पिता अमिचंद शामिल है। ये सभी लोनारा, डालकी और टांडाबरूड गांव के हैं। स्कॉर्पियो के ड्राइवर साबिर पिता आमिर खान को भी चोट आई है।

Hot this week

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

Topics

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img