Thursday, May 7, 2026
30.6 C
Bhopal

सागर में महिला के पर्स से कैश-गहने चोरी

सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में सफर कर रही महिला के पर्स से कैश और गहने चोरी हो गए। वारदात सामने आते ही महिला ने बेटे के साथ थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया। शिकायत पर जांच करते हुए शनिवार को पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी प्रदुमन पिता नरेन्द्र सिंह निवासी शारदा कालोनी पढ़ापुरा बाघराज वार्ड ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह अपनी मां सुमन सिंह के साथ बाघराज वार्ड से ऑटो (एमपी 15 जेडबी 8526) से बस स्टैंड होते हुए परकोटा से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जा रहे थे। तभी परकोटा पर ऑटो में जगह नहीं होने पर भी ऑटो वाले ने एक महिला को बैठा लिया। जिसके बाद स्टेशन पहुंचे और ऑटो से उतरे।

ऑटो का किराया देने के लिए मां ने पर्स निकाला। पर्स खोला तो उसमें रखे 15 हजार रुपए कैश, सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की झुमकी, तीन अंगूठी गायब थी। वारदात सामने आते ही आसपास तलाश किया। लेकिन नहीं मिले। मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस परकोटा से स्टेशन रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

Hot this week

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

ईंटखेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 लीटर अवैध शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के...

Topics

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img