Sunday, July 5, 2026
26.2 C
Bhopal

भोपाल में मैकेनिकल इंजीनियर की हादसे में मौत

भोपाल के निशातपुरा इलाके में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, वह मुंबई में TCS कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर था। शुक्रवार को मुंबई से बैरसिया में मां और पिता से मिलने आया था। उसी रात भोपाल के करोद में रहने वाले भाई से मिलने का बोल कर घर से निकला। शनिवार तड़के सुबह 3:30 बजे लोगों ने उसके परिजनों को युवक के हादसे में घायल होने की सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां रविवार सुबह करीब 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आनंद राजपूत पुत्र पूरन सिंह राजपूत (23) लंगरपुर बैरसिया का रहने वाला था। उसने भोपाल के एक प्राइवेट कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की थी। 6 महीने पहले मुंबई में TCS कंपनी में उसकी जॉब लगी थी। उसके पिता ने बताया कि अक्सर शुक्रवार की रात भोपाल आ जाया करता था।

जेल रोड पर हुआ था हादसा

उनका दूसरा बेटा अरविंद राजपूत करोद में किराए से रहता है और बी फार्मा कर रहा है। उससे मिलने का बोल कर शुक्रवार की रात को घर से निकला था। शनिवार तड़के सुबह कॉल कर लोगों ने सूचना दी कि उनके बेटे का जेल रोड स्थित कंफर्ट लॉस ग्रीन कॉलोनी के मेन गेट के सामने जेल रोड पर एक्सीडेंट हो गया है।

उसे किस वाहन ने टक्कर मारी, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। हमने बेटे को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की बात कही। गांव से निकलकर भोपाल स्थित अस्पताल आए। जहां बेटा खून से लथपथ हालत में मिला। इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई।

परिवार का बड़ा बेटा था आनंद

आनंद राजपूत परिवार का बड़ा बेटा था, उससे छोटा अरविंद और एक बहन है। बहन स्कूली छात्रा है। पिता गांव में ही खेती-किसानी करते हैं। करियर बनाने की चाह में वह मुंबई गया था। बड़ी सिटी में ही बसने का उसका सपना था।

मां बोली उठ बाबू, कहां चला गया

बेटे का शव लेने उसकी मां भी मर्चुरी पहुंची। लाश देखकर बिलखते हुए बेटे से उठने की बात कहती रहीं। उन्हें यकीन नहीं है कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। लगातार कहती रही कि उठ बाबू कहां चला गया तू…उठ।

साफ नहीं हो सकी हादसे की वजह

मामले की जांच कर रहे प्रधान आरक्षक चतर सिंह अहिरवार ने बताया कि

घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रहे हैं। मर्ग कायम किया है, वही कुछ लोगों ने आनंद द्वारा बाइक से मुंबई के लिए जाने की बात कही है लेकिन परिजनों ने इस बात की पुष्टि नहीं की।

Hot this week

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

Topics

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img