Sunday, August 30, 2026
22.1 C
Bhopal

बीच बाजार तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर, मची भगदड़

छतरपुर में बीच बाजार गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में 25 लोग झुलस गए। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। 14 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना रविवार दोपहर ढाई बजे बिजावर के बस स्टैंड पर हुई। घायलों में शामिल एक स्थानीय दुकानदार नीलू बघेल ने बताया कि पेटीज के ठेले पर सिलेंडर से पहले गैस लीक हुई और फिर ब्लास्ट हो गया।

ब्लास्ट के बाद मची भगदड़ घायलों ने बताया कि पेटीज की दुकान में तीन सिलेंडर रखे हुए थे। इनमें से एक फट गया। रविवार को बाजार लगता है इसलिए वहां बहुत भीड़ थी। धमाके के बाद भगदड़ मच गई। आसपास के 100 मीटर तक के दायरे में लपटें उठीं।

एडीएम मिलिंद नागदेवे ने बताया-

एक एंबुलेंस में 14 मरीज जिला अस्पताल लाए गए हैं। उनमें कोई 2, कोई 4 पर्सेंट तो कुछ ज्यादा भी झुलसे हैं। आकस्मिक केंद्र में डॉक्टर चैकअप कर रहे हैं। जरुरत हुई तो घायलों को रेफर करेंगे। कितने बच्चे, कितने बड़े हैं, यह कुछ देर बाद स्पष्ट हो पाएगा।

हादसे के बाद की 9 तस्वीरें

Hot this week

भोपाल में अवैध हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छुरियां और रिवॉल्वर बरामद

​भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी के...

भोपाल में हलवाई ने लगाई फांसी, छतरपुर में रहती है पत्नी

निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर, करोंद में किराए...

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img