Sunday, July 5, 2026
24.6 C
Bhopal

भोपाल स्टेशन के माइक्रोवेव टावर के आउटडोर स्टोर में आग

भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक की तरफ जीआरपी थाने के पास बने रेलवे के माइक्रोवेव टावर के आउट डोर स्टोर में रविवार दोपहर आग लग गई। जिससे यहां रखे सामान और डॉक्यूमेंट्स जल गए। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया

यह स्टोर भोपाल स्टेशन के बाहर की मुख्य सड़क पर मौजूद है। इसमें रेलवे के सिग्नल एंड टेलिकॉम विभाग का सामान रखा था। इसके अलावा कुछ ऑयल और अल्मारियां भी रखा गया था।नगर निगम के कंट्रोल रूम के प्रभारी मोहम्मद इफ्तेखार ने बताया कि, आग पूरी तरह से बुझा दी गई है। इस दौरान यहां पर करीब 8 दमकलों का इस्तेमाल किया गया।

राहगीर ने निगम कंट्रोल रूम में दी सूचना यहां से गुजरने वाले एक राहगीर जसपाल सिंह यादव ने नगर निगम के कंट्रोल रूम में फोन करके आग लगने की सूचना दी थी। जसपाल ने बताया कि, वह इस इलाके से गुजर रहे थे तो उन्होंने आग की लपटों को बाहर निकलते देखा। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना नगर निगम की दी।

जसपाल ने बताया कि, फायर ब्रिगेड को आने में करीब 30 मिनट का समय लगा। निगम कर्मियों ने इसे करीब एक घंटे में काबू पा लिया।

Hot this week

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

Topics

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img