Tuesday, October 20, 2026
24.9 C
Bhopal

बीमार मां को देखने जा रहे तीन दोस्तों की मौत:जीप ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी; इज्तिमा में श्रमदान करने आए थे

भोपाल की नई मंडी के पास स्थित ब्रिज के करीब 80 फीट रोड पर तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार तीन दोस्तों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक की मां बीमार हैं। उन्हें देखने के बाद तीनों ऐशबाग के लिए रवाना हुए थे। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। तीनों के शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिए गए हैं।

छोला मंदिर पुलिस के मुताबिक, अलफैज पुत्र मोहम्मद वसीम (20) निवासी अहमद अली कॉलोनी एश्बाग़ गली नंबर-2, समीर पुत्र हनीफ खान (19) गली नंबर 4 अहमद अली कॉलोनी ऐशबाग और समीर पुत्र नज़ाकत (18) मूल रूप से लटेरी जिला विदिशा का रहने वाला था। फिलहाल अहमद अली कॉलोनी ऐशबाग में दोस्त के साथ रह रहा था। उसका परिवार करोंद में रहता है।

तीनों दोस्त माय किचन नाम की कंपनी में कारपेंटरी का काम करते थे। न्यू मार्केट में उनकी साइट चल रही है। करोंद से समीर पुत्र नजाकत अली को दूर पड़ती थी। पिछले चार महीन से वह दोस्त समीर के घर के करीब किराए से रहने लगा था।

रविवार को तीनों दोस्त ईटखेड़ी गए थे

ईटखेड़ी में होने वाले इज्तिमा में तीनों दोस्त श्रमदान की नीयत से गए थे। यहां से शाम को लौटे तो समीर पुत्र नजाकत अली अपने परिवार से मिलने करोंद चला गया। यहां पिता नहीं थे मां और भाई बहनों से मिलने के बाद वह ऐशबाग के लिए दोस्त समीर और अलफैज के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर रवाना हुआ। दरअसल समीर नजाकत की मां इन दिनों बीमार चल रही हैं। नई मंडी के पास स्थित ब्रिज के करीब 80 फीट रोड पर ओवरटेक करते समय एक जीप ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अलफैज की मौके पर मौत हो गई।

मृतक अलफैज खान।

घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे की है। दोनों समीर को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने चंद मिनटों के भीतर ही दोनों को एक-एक कर मृत घोषित कर दिया।

लटेरी में समीर को सुपुर्दे खाक किया जाएगा

समीर पुत्र नजाकत अली के शव को परिजन मूल निवास लटेरी लेकर रवाना हुए हैं। उसके शव को असर की नमाज के बाद वहीं सुपुर्दे खाक किया जाएगा। जबकि दूसरे समीर खान और अलफैज को भोपाल में ही सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

Hot this week

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

Topics

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img