Tuesday, October 20, 2026
24.6 C
Bhopal

पति की शिकायत की तो हरसूद टीआई पीछे पड़ा:कहा- मेरे साथ रहने लगो

पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची एक महिला से टीआई ने मोबाइल नंबर ले लिया। पति को इस अंदाज में धमकाया कि महिला भी टीआई की कायल हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले और बातचीत शुरू कर दी। इस बीच महिला का अपने पति के साथ राजीनामा हो गया। इसके बाद टीआई इस कदर पीछे पड़ गए कि महिला को एसपी से शिकायत करनी पड़ी। एसपी ने टीआई को सस्पेंड कर जांच के निर्देश दिए हैं।

26 वर्षीय महिला अपने पति और परिवार के साथ मंगलवार शाम को खंडवा एसपी मनोज राय से मिली और सारे सबूत पेश किए। उसने हरसूद थाने के टीआई अमित कोरी पर आरोप लगाया कि वे छेड़छाड़ करते हैं। सोशल मीडिया पर स्टॉकिंग (पीछा) कर रहे हैं। विरोध किया तो घर से उठा ले जाने की धमकी देने लगे।

सबूत देखकर एसपी ने तत्काल टीआई कोरी को फोन लगाकर फटकारा। अपने दफ्तर में हाजिर होने का आदेश दिया। उन्हें निलंबित करने के साथ विभागीय जांच के निर्देश भी दे दिए।

टीआई ने हाथ पकड़ा तो दांतों से काटकर छुड़ाया महिला का आरोप है कि टीआई कोरी सोशल मीडिया पर बार-बार मैसेज करते थे। फेसबुक पर ब्लॉक किया तो इंस्टाग्राम पर मैसेज और वीडियो कॉल करने लगे। दोनों प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक किया तो वे घर के चक्कर लगाने लगे। एक दिन तो उन्होंने मेरा हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। दांतों से काटने के बाद हाथ छोड़ा। मैंने भागकर अपनी लाज बचाई।

पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी का पति से विवाद हुआ तो दोनों थाने पहुंचे। तब मेरी बेटी पर टीआई की नजर पड़ी थी। उन्होंने मोबाइल नंबर ले लिया। फिर मैसेज कर इमोशनल ब्लैकमेल करने लगे। टीआई बोलते थे कि पति को छोड़कर मेरे साथ रहो। मैं इंदौर में एक फ्लैट दूंगा।

6 महीने से रोज कार से 4-5 राउंड लगाते हैं पीड़िता की मां ने भी एसपी को शिकायती आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि टीआई कोरी के पास स्विफ्ट डिजायर कार है। जिसका नंबर MP47 C 2822 है। इस कार से वे 6 महीने से हमारे घर के चक्कर लगाते हैं। रोजाना दिन में करीब 4-5 राउंड लगाते हैं। बेटी का शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण किया है।

व्हाट्सएप पर फोटो और लव इमोजी भेजे युवती ने टीआई कोरी के खिलाफ बतौर सबूत वॉट्सएप चैटिंग दी है। इसमें दिख रहा है कि कोरी ने अपने पर्सनल फोटो युवती को भेजे हैं। युवती ने उन फोटो पर हार्ट की इमोजी से रिएक्ट किया है। इस पर टीआई लिखते हैं कि आपने लाइक कर मेरी फोटो को अच्छी बना दिया है।

बाकी चैटिंग में गुड मार्निंग, गुड आफ्टर नून, ईद मुबारक जैसे मैसेज भी हैं।

एसपी मनोज राय ने टीआई अमित कोरी को सस्पेंड कर जांच के निर्देश दिए हैं।

एसपी बोले- सस्पेंड किया, जांच के निर्देश दिए मामले में एसपी मनोज कुमार राय ने कहा, ‘हरसूद टीआई अमित कोरी के खिलाफ मिली शिकायत पर उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण की विभागीय जांच के लिए एडिशनल एसपी को निर्देश दिए हैं।’

Hot this week

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साढ़े 15 लाख की ठगी, व्हाट्सएप मैसेज से बिछाया जाल

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक निजी...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

Topics

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img