Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल के रैन बसेरों में पहुंचे कलेक्टर:बोले- ठंड में कोई भी खुले में न सोएं; गादी-रजाई की व्यवस्था करें

भोपाल के रैन बसेरों का शुक्रवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ठंड से बचाव के इंतजाम देखें। जिम्मेदारों से कहा कि ठंड में कोई भी खुले में न सोएं। गादी-रजाई की व्यवस्था करें।

कलेक्टर सिंह ने ठंड में बेघर और जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि रैन बसेरों में रह रहे लोगों को ठंड से राहत देने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मौजूद हों।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रैन बसेरों में पर्याप्त सफाई, बिस्तर, कंबल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को गरिमापूर्ण और सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए। रैन बसेरों में नियमित रूप से व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाए और किसी भी प्रकार की कमी को तुरंत दूर किया जाए।

रैन बसेरों में शरण दी जाए

कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुले में न सोए और सभी को रैन बसेरों में शरण दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बरतने और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ताकि किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा न हो।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img