Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में किराना दुकानदार ने खाया जहर, मौत:मां से की थी आखिरी बार बात, बोला- मैं मर रहा हूं; नदी किनारे मिली बॉडी

भोपाल के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास पातरा नदी के किनारे एक किराना कारोबारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार शाम की है। आत्महत्या करने से पहले युवक ने परिजनों को कॉल किया और कहा कि मैं मर रहा हूं। घर वालों का कहना है कि उसने आत्महत्या का कारण नहीं बताया। बहुत पूछने पर जगह बताई। जब तक परिजन उसे तलाशते हुए पातरा नदी किनारे पहुंचे युवक ने जहर खा लिया था।

परिजन युवक को तत्काल ही लीलावती अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

मां को काल कर आत्महत्या की बात कही

चचेरे भाई अंतिम साहू ने बताया कि प्रदीप साहू (28) पिता गोविंद साहू निवासी रायपुर, गांव में परचून की दुकान चलाता था। गुरुवार को वो घर से 2 बजे किसी जरूरी काम का कहकर निकला। जिसके बाद 4 बजे प्रदीप ने मां को काल किया और आत्महत्या करने की बात करके कॉल काट दिया। जिसके बाद अन्य परिजनों ने कॉल किया तो युवक ने उठाया नहीं।

परिजन पहुंचे तो बेसुध मिला

अंतिम साहू ने बताया कि कई कॉल करने पर प्रदीप ने लगभग 5 बजे कॉल उठाया और बताया कि वो गांव से तीन किमी दूर पातरा नदी के पास है। जब तक परिजन वहां पहुंचे तो ने उसने जहर खा लिया था और बेसुध पड़ा था। जिस पर तत्काल ही उसे लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान रात 8 बजे प्रदीप की मौत हो गई।

मां का रो-रोकर बुरा हाल

प्रदीप के दो बड़े भाई है। जिनकी शादी हो गई है। युवक के पिता किसान हैं। घटना के बाद परिजनों के बीच शोक की लहर है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img