Tuesday, August 11, 2026
28.4 C
Bhopal

सेज विश्वविद्यालय भोपाल में अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस पर जागरूकता रैली और वक्तव्य का आयोजन

भोपाल। सेज विश्वविद्यालय भोपाल में रेड रिबन क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताहिक कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली और विशेष वक्तव्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज में इस बीमारी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना था।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. अंकुर सक्सेना, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन शुक्ला, और स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर की डॉ. श्रीपर्णा सक्सेना ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रत्नाकर मिश्रा द्वारा किया गया, जिन्होंने “एक युद्ध एड्स के विरुद्ध” और “एड्स का ज्ञान, बचाए जान” विषय पर छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

जागरूकता रैली का नेतृत्व छात्र प्रमुख प्रशांत ने किया, जिसमें 180 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली ने कैंपस और उसके आस-पास के क्षेत्रों में एड्स जागरूकता के संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रसारित किया। रैली के दौरान छात्रों ने एड्स से संबंधित मिथकों को तोड़ने और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. रत्नाकर मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा, “एड्स जैसी बीमारी के प्रति समाज को जागरूक करना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस दिशा में युवाओं की भागीदारी बेहद अहम है।”

कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने छात्रों और स्वयंसेवकों की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सेज विश्वविद्यालय की यह पहल

Hot this week

दतिया के सेवढ़ा में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, समर्थन में बाजार बंद; जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

​दतिया: नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

भंडारी ब्रिज के नीचे से 5.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का केस

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित भंडारी...

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

Topics

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img