Tuesday, November 10, 2026
19.4 C
Bhopal

भोपाल में बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

भोपाल के खजूरी कलां में बाइक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसा शुक्रवार देर रात का है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस आरोपी चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत

रिश्तेदार अक्षय पटेरिया के मुताबिक, भोपाल के बीएचईएल निवासी शिव नारायण (45) पिता श्री कृष्ण टिकले ​​​​​​हलवाई का काम करते हैं। वे शुक्रवार को किसी परिचित के घर माता पूजन में गए थे और देर शाम बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान करीब 8 बजे खजूरी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए और उनका सिर फट गया। 108 से जेपी अस्पताल जाते वक्त उनकी रास्ते में मौत हो गई।

कॉलेज में पढ़ता है बेटा

अक्षय ने बताया कि जेपी अस्पताल में डॉक्टरों ने शिव नारायण को मृत घोषित कर दिया और उनके पास मौजूद फोन से नंबर लेकर परिजनों को सूचना दी। शिव नारायण का एक बेटा है। वो कॉलेज में पढ़ता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hot this week

कागपुर में पत्नी की संदिग्ध मौत का मामला हत्या निकला, आरोपी पति गिरफ्तार

विदिशा। जिले के कागपुर गांव में एक महिला की...

12 नंबर मल्टी में दहशत फैलाने कार में तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की करतूत

भोपाल। राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर...

Topics

दीवाली पर पटाखे फोड़ने से रोकने पर विवाद: मां पर चाकू से हमला, बचाने आए 25 वर्षीय युवक की हत्या

भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित इब्राहिमगंज में...

नागझिरी चौराहे पर दुकान और मकान में लगी भीषण आग, बुजुर्ग गंभीर, लाखों का नुकसान

उज्जैन। नागझिरी चौराहे पर सोयाबीन प्लांट के सामने रविवार...

7 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ भाजपा पार्षद का पति गिरफ्तार, जेल भेजा

​हरदा। सिराली थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img