Sunday, March 29, 2026
34.1 C
Bhopal

इंदौर में माॅल के कर्मचारी ने बिना बिल के बेच दिया सामान, चोरी का केस दर्ज

तेजाजी नगर थाना पुलिस ने बुधवार को एक माॅल के कर्मचारी व उसके साथियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि बायपास रोड सिल्वर स्प्रिंग निवासी 32 वर्षीय अभय पुत्र गिरधर सिंह परिहार ने शिकायत की थी कि वह माॅल में मैनेजर है। 3 नवंबर 2021 को आरोपित विशाल भाटिया के पास पांच नंबर और 7 नवंबर को 11 नंबर काउंटर की जिम्मेदारी थी। इस दौरान जब सीसीटीवी कैमरों में देखा तो पता चला कि आरोपित बिना बिल के सामान दे रहा है। इस तरह आरोपित ने ग्राहकों को कुल 8089 रुपये का सामान बिना बिल के दे दिया। आरोपित ने अमानत में खयानत की है। हालांकि पुलिस ने मामले में आरोपितों के खिलाफ चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

वहीं एक अन्य मामले में भंवरकुआं थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।अंबिकापुरी में रहने वाले 22 वर्षीय शुभम पुत्र जनार्दन राय ने पुलिस को बताया कि वह घर पर ताला लगाकर अपने पुश्तैनी घर उत्तर प्रदेश स्थित ग्राम एकमा संतकवीर नगर गया था। बुधवार को लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा था। घर में रखा लैपटाप, एटीएम व क्रेडिट कार्ड और एक बैग जिसमें रुपये और पांचवीं से लेकर फाइनल ईयर तक की अंकसूचियां रखी थी, चोरी हो गई। वारदात 24 जनवरी को हुई है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देख रही है। हालांकि अभी तक चोरी करने वाले बदमाशों की कोई जानकारी नहीं मिली है।

Hot this week

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...

निवेश और नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, 6 से ज्यादा पर FIR

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में ऑनलाइन जालसाजों ने...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

Topics

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img