Friday, April 3, 2026
28.7 C
Bhopal

खुलासा:शादी में अड़चन बनने और मुखबिरी के शक में हुई संदीप की हत्या

छोला मंदिर इलाके में रहने वाले संदीप प्रजापति की हत्या कर शव रातापानी के जंगल में फेंकने के मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। इस हत्याकांड को मुख्य आरोपी अवकेश ने अपने दो साथियों के साथ अंजाम दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को बिहार के बेगूसराय से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान उत्कर्ष के रूप में हुई है।

मुख्य आरोपी सहित दो लोग अब भी फरार हैं। गिरफ्तार किए गए उत्कर्ष ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया- संदीप और अवकेश की दोस्ती में पहली बार दरार ममेरी बहन को लेकर आई।

संदीप की ममेरी बहन से अवकेश शादी करना चाहता था। इसमें संदीप अड़चन बन रहा था। दूसरा, अवकेश को शक था संदीप इंदौर पुलिस के संपर्क में रहकर उसकी मुखबिरी कर रहा है। इंदौर में अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद अवकेश भोपाल आया था। यहां उसकी संदीप से दोस्ती हुई। एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह ने बताया, अवकेश और उसके दूसरे साथी की तलाश जारी है। लगातार लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

बंगाल में मिली अवकेश की आखिरी लोकेशन, 3-4 अईडी पुलिस को अवकेश की आखिरी लोकेशन पश्चिम बंगाल में मिली है। बंगाल में वह कहां है, यह अब तक पता नहीं चल सका है। बताया यह भी जा रहा है पुलिस को उसके नाम से तीन से चार आईडी मिली हैं। इनमें नाम अवकेश का है, लेकिन पिता के नाम अलग-अलग हैं। एक आधार पर इंदौर का पता है जबकि दूसरे आधार पर बिहार का पता है। अवकेश का तीन से चार राज्यों में आपराधिक रिकॉर्ड सामने आ रहा है। पुलिस ने सभी जगह से उसका रिकॉर्ड मांगा है।

शॉर्ट कट से पैसा कमाने का लालच देकर बुलाया

आरोपी उत्कर्ष ने खुलासा किया अवकेश ने उसे शॉर्ट कट से ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर बुलाया था। उस समय हत्या की योजना के बारे में कुछ नहीं बताया था। उत्कर्ष और एक अन्य आरोपी को छोला मंदिर इलाके में रुकवाया और हत्या वाले दिन संदीप को बुलाकर सभी ने शराब पार्टी की। बेलावाड़ी के जंगल में संदीप की हत्या कर शव रातापानी के जंगल में फेंका गया। आरोपी ने खुलासा किया- अवकेश ने इसका वीडियो भी बनाया था। इस

Hot this week

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

Topics

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img