Sunday, April 5, 2026
30.1 C
Bhopal

पेट्रोल पंप डकैती की साजिश रच रहे थे कंजर:पुलिस ने दी दबिश, एक पकड़ाया

पेट्रोल पंप में डकैती की साजिश रच रहे 5 कंजरों ने पुलिस को देख दौड़ लगा दी। पुलिस ने पीछा कर एक कंजर को पकड़ लिया। 4 कंजर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। कंजरों की स्कॉर्पियों के अंदर से एक नंबर प्लेट मिली। इस पर अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना लिखा है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ताल मंडावल रोड पर ग्राम दौलतपुर पेट्रोल पंप के पास रोड के नीचे जंगल में झाड़ की आड़ में पांच लोग बैठकर पेट्रोल पंप को लूटने की साजिश रच रहे हैं। ताल थाना एवं खारुवाकलां चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश दी।

पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया लेकिन बाकी 4 भाग निकले। पुलिस ने उन्हें जाकर पीछा कर एक कंजर को पकड़ा। भाग रहे बदमाशों ने लाठियों से हमला भी किया। इसमें पुलिस की मदद करने वाले कुछ लोगों को चोट भी आई है।

एएसपी राकेश खाखा ने बताया मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश पंथ पिपलौदा रोड किनारे झाड़ियों की आड़ में डकैती की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने दबिश दी। आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। 4 बदमाश भाग गए।

एक निर्मल उर्फ विजेंद्र उर्फ मल (23) पिता देवीसिंह सिसौदिया कंजर निवासी ग्राम पीपलरांवा जिला देवास को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

करणी सेना अध्यक्ष नाम की प्लेट मिली

पुलिस के अनुसार आरोपियों की स्कॉर्पियो के अंदर से एक नंबर प्लेट मिली। इस पर अध्यक्ष-श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना लिखा था। यह एमपी 42 पासिंग है। पुलिस को आशंका है कि नेम प्लेट का उपयोग आरोपी टोल नाकों से बचने या पुलिस की निगाह से छिपने के लिए करते होंगे। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

टामी, मिर्च पाउडर भी मिला

आरोपी के पास से डकैती के लिए लाए धारदार लोहे का बक्का, टामी, मिर्ची पाउडर और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया, जिसमें वे आए थे। पकड़े गए आरोपी निर्मल से पूछताछ में भागे हुए आरोपियों के नाम भी पता चले। ये नगजीराम कंजर, निरंजन कंजर, कुणाल कंजर व मोहित कंजर सभी निवासी टोंकखुर्द जिला देवास हैं। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और बीएनएस की धारा 310 (4), 310 (5), 310 (6) में केस दर्ज करके पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

फेसबुक पर ‘विदेशी महिला’ से दोस्ती पड़ी महंगी, रिटायर्ड अधिकारी से 10 लाख की ठगी

​इंदौर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना...

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, AAP नेता का भांजा था मृतक

​गुना। जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के कोन्याकला गांव...

Topics

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

भोपाल पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शोरूम में डकैती की साजिश नाकाम, 6 बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img