Monday, April 6, 2026
32.1 C
Bhopal

जमीनी विवाद में चले चाकू, एक घायल

विदिशा|  रविवार को पैसों के लेनदेन और जमीनी विवाद में दो युवकों ने रंगियापुरा निवासी एक युवक को चाकू मार दिया। रंगियापुरा निवासी खेमचंद अहिरवार और नवीन सक्सेना को आरोपी सोनू लोधी और धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने पैसे के लेनदेन की बात करने बुलाया था।

नवीन के साथ उसका साथी खेमचंद भी पहुंचा। बातचीत के दौरान गाली गलौज हो गई। आरोपियों ने खेमचंद पर चाकू से हमला कर दिया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल खेमचंद ने बताया कि घटना के दौरान दो पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे। जिन्हें मैं नाम से नहीं जानता लेकिन उनके सामने ही घटना हुई। सीएसपी अतुल सिंह का कहना है कि घटना पुलिस के सामने नहीं हुई। गुलाब वाटिका के पास सोनू लोधी का ऑफिस है।

सोनू लोधी ने सुमेर गांव के पास कोई जमीन खरीदी है। जिस पर कोई विवाद है। ये लोग सोनू के ऑफिस में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान आपस में गाली गलौज हुई और दोनों तरफ से चाकूबाजी हो गई।  पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

रीठाफाटक निवासी नवीन सक्सेना का कहना है कि सोनू लोधी और धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने मेरी मौसी के लड़के को पैसे दिए थे। 5 बीघा जमीन की लिखापढ़ी थी। उन्होंने धोखे से जमीन की रजिस्ट्री करा ली। लगभग 8 महीने पहले पूरा हिसाब हो चुका था।

Hot this week

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

भोपाल: पार्टी में शोर मचाने से रोका तो बीटेक छात्र ने मारी गोली, दो घायल

राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में देर रात खूनी...

Topics

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img