Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

दावत में आए दो दोस्तों को पुलिस ने पकड़ा:42 साल से फरार थे

खंडवा में दो दोस्त एक शादी समारोह में शामिल होकर दावत का आनंद ले रहे थे। इसी बीच पुलिस पहुंच गई और साथ लेकर थाने ले आई। उन्होंने पुलिस से पूछा कि हमारा क़सूर क्या है? यह सुन पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। रिकॉर्ड देखा तो उनके खिलाफ 1981 में गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण हुआ था। पुलिस ने फरियादी को सूचना दी तो वह भी अपराध भूल चुका था।

दरअसल, पुलिस ने 1982 में कोर्ट में चालान पेश किया था। पुलिस ने दोनों आरोपी शकील पिता रशीद (19) और हमीद पिता मेहराब खान (25) को फरार बता दिया था। अब इसी महीने कोर्ट ने स्थायी वारंट जारी किया, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने तामिली के निर्देश दिए। दोनों फरार आरोपियों के संबंध में प्रधान आरक्षक रफीक खान को सूचना मिली।

दोनों आरोपी एक शादी समारोह में शामिल होने खंडवा आए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो दावत हो रही थी। दोनों आरोपियों से पूछताछ की और थाने ले आए। 42 साल से फरार चल रहे शकील की उम्र 67 साल था व 35 साल से फरारी काट रहे हमीद की उम्र 68 साल पाई गई। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। शकील इतने दिनों से महाराष्ट्र के वाशिम तथा हमीद पुणे में निवास कर रहा था। उनके साथ फरियादी भी इस अपराध को भूल गया था।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img