Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

भोपाल में 4 साल की बच्ची से बैड टच:चॉकलेट का लालच देकर ले जा रहा था लड़का

भोपाल में चार साल की बच्ची से बैड टच का मामला सामने आया है। आरोपी लड़का बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने इंद्रपुरी स्थित जंगल के इलाके में ले गया। वहां से गुजर रही एक महिला ने बच्ची को रोते हुए देखा। खुद को फंसता देख आरोपी वहां से भाग निकला।

घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की है। इंद्रपुरी में रहने वाली राखी मिश्रा अपने घर जा रहीं थी। इसी दौरान जंगल के पास एक युवक के साथ बच्ची रोती हुई नजर आई। राखी ने उन्हें रोककर बच्ची से पूछताछ की तो साथ वाला लड़का भागने लगा। उन्होंने दो ऑटो चालकों के साथ मिलकर उसका पीछा किया तो वह डिवाइडर से कूदकर फरार हो गया।

पिपलानी थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। बता दें कि, राखी मिश्रा गृहिणी हैं। वे एम्स से चेकअप करवाकर घर लौट रहीं थी।

सड़क पर रोती हुई मिली बच्ची राखी मिश्रा ने बताया कि, मैं दोपहर करीब 3 बजे एम्स से चेकअप करवाकर लौट रही थी। इंद्रपुरी से एम्स आने वाली सड़क पर जहां खाली क्वॉटर्स बने हैं, उसकी सड़क पर बच्ची रोती हुई नजर आई। वह एक युवक के साथ थी और बच्ची की अंडरवियर बच्ची के हाथ में थी। जब मैंने युवक से पूछा तो वह भाग गया। मैंने तुरंत बच्ची को अपनी कस्टडी में लिया।

दो ऑटो वाले वहां आए तो उन्होंने मेरे बताए अनुसार उस आदमी का पीछा भी किया, मगर वह वहां से भाग निकला। इसके बाद फिर वहां 3 अन्य महिलाएं भी आ गईं। इसके बाद हम लोग बच्ची को फौर पिपलानी थाना लेकर गए। जहां से हमने बच्ची के पेरेंट्स से संपर्क किया।

बच्ची का मेडिकल नहीं कराया बच्ची के पेरेंट्स और उसे बचाने वाली राखी मिश्रा ने बच्ची को पूरी तरह से चेक किया, उन्हें बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है, यह बिल्कुल भी नहीं लगा। मां ने कहा कि बच्ची ने पूछने पर बताया कि उस युवक ने पायजामा उतारकर बैड टच किया था। हालांकि बच्ची 1 घंटे में हमें मिल गई थी। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है।

चॉकलेट के बहाने ले गया आरोपी मां ने बताया कि बच्ची पूरी तरह ठीक है। मैं बच्ची के साथ बाहर धूमने भी गई थी। वो सामने स्थित पार्क में झूला झूल रही थी, मेरा बेटा स्कूल से लौटा, तो मैं उसे अंदर छोड़ने गई। जब बाहर आकर देखा तो बच्ची झूले पर नहीं थी। जब थाने में मैंने बच्ची से पूछा तो उसने कहा कि उन अंकल ने कहा था कि वह चॉकलेट दिलाएंगे, इसलिए वह उनके साथ चली गई।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img