Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

भोपाल में जलती वैन में ब्लास्ट:50 फीट तक परखच्चे उड़े

भोपाल के ऐशबाग में आज एक वैन में आग लगने के बाद ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि वैन के परखच्चे (टुकड़े) 50 फीट तक ऊपर उड़ गए। वहीं 30 से 40 फीट तक आग की लपटें नजर आई। इससे लोग दहशत में आ गए। हालांकि कोई जन हानि नहीं हुई है।

घटना मंगलवार सुबह 11.45 बजे की है। बता दें ऐशबाग इलाके में फातमा बी की मस्जिद के पास एक वैन खड़ी थी। इसमें अज्ञात वजह से आग लग गई। धीरे-धीरे आग फैल गई। इससे वैन आग की लपटों में घिर गई। कुछ देर बाद ही वैन में ब्लास्ट हो गया।

वैन में एलपीजी सिलेंडर लगा था प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वैन में एलपीजी सिलेंडर लगा था। संभवत: यह एलपीजी से ही चलती होगी। आग लगने के बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसकी आवाज से पूरा इलाका दहशत में आ गया। रहवासी मयंक यादव ने तुरंत फायर ब्रिगेड स्टेशन पर कॉल करके सूचना दी।

इसके बाद बोगदा पुल से दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ब्लास्ट के बाद भी करीब 15 मिनट तक वैन में आग लगी रही।

घरों पर गिरे टुकड़े, घायल कोई नहीं

जानकारी के अनुसार वैन के टुकड़े कुछ घरों पर भी गिरे, लेकिन किसी के भी घायल होने या किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई हैं।

पहले लगा कचरे में आग लगी है, देखा तो वैन जल रही थी प्रत्यक्षदर्शी मयंक ने बताया- मैं छत पर घूम रहा था। तभी सामने सड़क पर कुछ जलते हुए देखा। पहले लगा कि कचरे में आग लगी होगी, लेकिन जब ध्यान से देखा तो वैन जल रही थी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img