Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

महिला ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया

छतरपुर के घुवारा तहसील के पुतरीखेड़ा की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार को अपने पति के खिलाफ एसपी से शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति और सास बेटे की चाहत में उसे प्रताड़ित करते है।

महिला का आरोप है कि उसने इसकी शिकायत थाने में की थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने महिला थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बेटी के जन्म के बाद पति का व्यवहार बदल गया

घुवारा तहसील की पुतरीखेड़ा की रहने वाली पूजा यादव की 2 साल पहले शिवप्रताप यादव से शादी हुई थी। विवाह के 6 माह बाद वह गर्भवती हुई और 9 माह बाद बेटी को जन्म दिया। पूजा के मुताबिक उसके पति शिवप्रताप को बेटे की चाह थी और बेटी पैदा होने से उसका व्यवहार बदल गया।

पति ने करंट लगाया

इसके बाद शिवप्रताप किसी अन्य लड़की से बात करने लगा था। जब पूजा को इस बारे में जानकारी लगी तो उसने अपनी सास राजाबेटी से शिकायत की। जिस पर राजाबेटी ने शिवप्रताप को डांट लगाई। इसी बात से नाराज होकर पिछले दिनों शिवप्रताप ने उसके साथ पहले मारपीट की और इसके बाद 4 दिसंबर की रात 10:30 बजे शिवप्रताप ने पूजा के दोनों गालों पर करंट के तारों से कई झटके लगाए।

जान से मारने की धमकी दी

अगले दिन पूजा ने भाई को फोन पर जानकारी दी। उसके बाद भाई इलाज के लिए टीकमगढ़ अस्पताल ले गया। 4 दिन भर्ती रहने के बाद 9 दिसंबर को पति ने फिर से फोन लगा कर जान से मारने की धमकी दी। जिसकी महिला ने थाने में सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

चौकी प्रभारी- करंट की बात नहीं बताई थी

घुवारा चौकी प्रभारी प्रमोद रोहित ने बताया कि घटना 5 दिसंबर की है। महिला अस्पताल इलाज कराने भी गई थी, लेकिन उसने वहां पर करंट की बात नहीं बताई थी। थाने में आकर उसने कहा था कि पति को डांट दो। अगर वह महिला रिपोर्ट करना चाहती है तो उसकी शिकायत दर्ज की जाएगी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img