Sunday, April 12, 2026
30.7 C
Bhopal

डेयरी संचालक को कार ने टक्कर मारी, मौत

भोपाल के पिपलानी थाना इलाके में स्थित बीमा अस्पताल के पास गुरुवार रात एक अज्ञात कार ने बाइक सवार डेयरी संचालक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पीएम के बाद शुक्रवार को बॉडी परिजनों को सौंप दी गई। आरोपी चालक की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

शाम को दूध बांटने निकले थे डेयर संचालक

पप्पू खान (55), सागौनी गांव रायसेन रोड के रहने वाले थे। गांव में उनकी डेयरी थी। वे शाम के समय दूध बांटने का काम भी करते थे। गुरुवार शाम को वे दूध बांटने के लिए घर से निकले।

कई बंदियों को दूध देने के बाद रात के समय वे बीमा अस्पताल के पास पहुंचे। यहां अज्ञात कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सिर में गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के तीन बच्चे हैं, दो बेटे और एक बेटी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सीढ़ी से गिरकर युवक की मौत

छोला मंदिर इलाके में स्थित राहुल सिंह (27) गुरुवार दोपहर को घर की सीढ़ियों से गिर गया। इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई। वह बैटरी ऑटो चलाता था। बुधवार को ही उसकी मां शांति ने उसे महाकाल दर्शन कराकर उज्जैन से भोपाल लौटाया था। युवक अविवाहित था और हाल ही में परिवार ने उसका रिश्ता तय किया था।

Hot this week

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

Topics

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img