Wednesday, October 28, 2026
28.5 C
Bhopal

हमीदिया अस्पताल का वार्ड बॉय सैलरी विवाद

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में वार्ड बॉय, कंप्यूटर ऑपरेटरों की सैलरी शनिवार सुबह सिर्फ एक महीने की आई है, हालांकि एक महीने की सैलरी और बोनस अभी भी बाकी है। जिसके बाद अब वार्ड बॉयज भूख हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं। इनका कहना है कि शुक्रवार को सिक्योरिटी गार्ड के साथ-साथ हाउस कीपिंग स्टाफ की भी सैलरी आ गई। बात दें कि, 17 दिसंबर को 500 से ज्यादा वार्ड बॉय और टेक्नीशियन ने हड़ताल कर दिया था। सुबह 7 बजे से सभी कर्मचारी अस्पताल के सामने धरने पर बैठे थे। जिसके बाद प्रबंधन ने इन्हें शुक्रवार और शनिवार को सैलरी देने का आश्वासन दिया था।

हमीदिया अस्पताल के वार्ड बॉय, लैब टेक्नीशियन को पिछले 3 महीने से सैलरी नहीं मिली है। कर्मचारियों ने बताया कि 3 महीने से सैलरी नहीं दी गई है। वह लगातार कंपनी और अस्पताल के अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। उसके बाद भी उन्हें तनख्वाह नहीं दी जा रही है। उनका कहना है कि, हम लोगों को घर के खर्च चलाने में भारी परेशानी हो रही है। अगर हमें जल्द सैलरी नहीं दी गई तो हम यहां से कलेक्टर ऑफिस तक रैली निकाल कर प्रदर्शन करेंगे।

सैलरी के लिए मिले 2.5 करोड़ रुपए

गांधी मेडिकल कॉलेज ने एजाइल कंपनी को 5 दिन पहले करीब ढाई करोड़ रुपए का पेमेंट किया है। इसके बाद करीब 12 करोड़ रुपए जीएमसी पर बकाया है। इस वजह से कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी रोक दी है। दो महीने पहले कर्मचारियों की हड़ताल के बाद कंपनी को 1 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था।

हालांकि, तब दिवाली बोनस नहीं दिया गया था। इससे पहले इन कर्मचारियों ने तीन से चार बार कंपनी को पत्र लिखकर शिकायत की थी। पत्र के जवाब में कंपनी ने सिर्फ आश्वासन दिया था।

Hot this week

Topics

इंदौर में बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ रुपए की अवैध शराब जब्त, दो ट्रक पकड़े

इंदौर: मंगलवार रात आबकारी विभाग और DGGI (डायरेक्टरेट जनरल...

खजूरी सड़क थाना बना आईएसओ (ISO) प्रमाणित, आधुनिक स्वरूप में हुआ शुभारंभ

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क थाने को बेहतर पुलिसिंग,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img