Tuesday, October 27, 2026
29.8 C
Bhopal

कार में 52 किलो सोना मिलने पर कांग्रेस का तंज : पटवारी बोले-कमीशन का कल्चर, करप्शन बढ़ा रहा; केके मिश्रा ने मोदी पर ली चुटकी

भोपाल में आयकर विभाग द्वारा लावारिस हालत में जब्त किए गए 52 किलो सोना, 11 करोड़ रुपए नकद और आरटीओ के पूर्व आरक्षक के घर से बरामद करोड़ों रुपए की नकदी और ज्वैलरी पर कांग्रेस ने तंज कसा है।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि कमीशन का कल्चर भ्रष्टाचार को बढ़ा रहा है। कर्ज से दबे मध्यप्रदेश में यह नीति अपराध है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि कभी सोने की चिड़िया कहलाने वाला देश अब “सोने के कबूतर” जैसा महसूस करा रहा है।

जीतू पटवारी का बयान

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने लिखा है कि भोपाल में आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के घर से ₹1.15 करोड़ नकद, आधा किलो सोना, ₹50 लाख के हीरे और सोने के जेवरात, प्रॉपर्टी के दस्तावेज और चांदी की सिल्लियां बरामद हुई। इसके अलावा ऑफिस से ₹1.70 करोड़ नकद और प्रॉपर्टी के अन्य दस्तावेज भी मिले।

मेंडोरी जंगल से बरामदगी

भोपाल के मेंडोरी जंगल में आयकर विभाग ने एक कार से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपए नकद बरामद किए। सोने की अनुमानित कीमत ₹40.47 करोड़ बताई जा रही है।

भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का हमला

जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी के शासन में प्रदेश कर्जदार प्रदेश के रूप में पहचाना जाने लगा है और अब भ्रष्टाचार में भी प्रसिद्ध हो रहा है। यह कार्रवाई ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। उन्होंने कहा कि “कमीशन का कल्चर” भ्रष्टाचार को और बढ़ावा दे रहा है।

केके मिश्रा का ट्वीट

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने मेंडोरी में जब्त सोने और नकदी को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा, “सुना है भारत पहले ‘सोने की चिड़िया’ था। अंग्रेज हमारे सोने के खजाने को लूट कर ले गए। अंग्रेज तो चले गए लेकिन पदभार ‘काले अंग्रेजों’ को दे गए। अब मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग के मात्र कुछ दिनों तक नौकरी करने वाले आरक्षक के पास 54 किलो सोना और 100 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति मिली है।”

उन्होंने लिखा- “यह ‘सोने की चिड़िया’ नहीं, बल्कि ‘सोने के कबूतर’ की मौजूदगी का एहसास करा रहा है।”

पीएम मोदी पर व्यंग्य

मिश्रा ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘गारंटी’ और ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ के बावजूद मध्यप्रदेश में केवल निचले स्तर पर ही भ्रष्टाचार है। अगर यह बड़े स्तर पर होता, तो स्थिति और भयावह होती।”

Hot this week

पन्ना: अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 72,600 रुपए की सामग्री जब्त

पन्ना: जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...

Topics

पन्ना: अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 72,600 रुपए की सामग्री जब्त

पन्ना: जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img