Tuesday, October 27, 2026
25.5 C
Bhopal

ग्वालियर में कोल्डड्रिंक में नशा देकर अश्लील फोटो खींचे:ब्लैकमेल कर तलाकशुदा महिला से किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सोशल मीडिया फ्रेंड द्वारा तलाकशुदा महिला को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। घटना मुरार थाना क्षेत्र की सीपी कॉलोनी की है। घटना के बाद से आरोपी उसे ब्लैकमेल कर शोषण करने लगा। इससे परेशान होकर पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दो साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी 29 वर्षीय तलाकशुदा महिला वर्तमान में मुरार की सीपी कॉलोनी में रहती है। दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए अरूण सोलंकी निवासी सिकंदर कंपू से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। 16 दिसंबर को अरूण महिला को घुमाने के बहाने कार से ले गया और कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जिसे पीने के बाद महिला बेहोश हो गई।

जब होश आया तो अरूण उसके बगल में बैठा था। उसने बताया कि उसको नींद लग गई थी तो उसने उसके साथ कुछ फोटो खींच लिए। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर होटल ले गया और उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद भी वह उसे ब्लैकमेल कर शोषण कर रहा था। शोषण से परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत की।

Hot this week

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img