Tuesday, September 8, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल के भीड़ वाले इलाके में आग, दहशत:पीर गेट पर रजाई-गद्दों के गोदाम में भभकी

भोपाल के भीड़ वाले इलाके पीर गेट स्थित एक रजाई-गद्दों के गोदाम में शनिवार को आग लग गई। आग की लपटें उठने से इलाके में दहशत फैल गई। लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। ताकि, वह ज्यादा न फैले। इधर, दमकल को सूचना दी गई। बावजूद 1 घंटे में आग बुझाई जा सकी।

आगजनी की घटना शनिवार दोपहर की है। पीर गेट पर कफ्यू वाली माता मंदिर के पास मोहम्मद फरीद उर्फ गुड्‌डू की रजाई-गद्दों की दुकान है। वहीं, पास की बिल्डिंग में फर्स्ट फ्लोर पर गोदाम है। यहां पर रुई और रजाई-गद्दे रखे थे।

मोहम्मद फरीद ने बताया, शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। गोदाम में सीधे पोल से बिजली की लाइन पहुंची है। जब आग लगी, तब वॉल्टेज कम-ज्यादा हो रहा था। इसके चलते ही आग लग गई। समय रहते आग बुझा ली गई। फिर भी हजारों रुपए के रजाई-गद्दे जल गए और रुई भींगकर खराब हो गई।

कुछ देर पहले ही निकले थे कर्मचारी जिस गोदाम में आग लगी, वहां काम करके कुछ देर पहले ही दो कर्मचारी निकले थे। ऐसे में वे आग की चपेट में आने से बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दमकल मौके पर पहुंची थी।

पास में कई दुकानें गोदाम के पास ही कई दुकानें भी हैं। वहीं, संकरा रास्ता है। यदि आग फैलती तो बड़ा नुकसान कर जाती। इसलिए लोग भी आग बुझाने लगे। जिससे आग ज्यादा नहीं फैल सकी।

Hot this week

दोषियों को होगी फांसी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कड़ा बयान

​सागर में हुए जहरीली शराब कांड पर प्रदेश के...

डिप्टी सीएम देवड़ा जी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

​उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

Topics

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img