Tuesday, September 8, 2026
22.1 C
Bhopal

खाते किराये पर देने वाला युवक पकड़ाया:अवैध रकम आने पर मिलता था 15 हजार रुपए कमीशन

भोपाल की कोलार पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उस पर साइबर ठगों को खाता बेचने का आरोप है। उसके खाते में आने वाली अवैध रकम से उसे कमीशन दिया जाता था। उसके खाते से लगातार बड़ा लेनदेन हो रहा था। बैंक की सूचना पर पुलिस ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि कुछ दिन पहले बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एक सूचना भेजी। इसमें बताया गया एक खाते में संदिग्ध लेनदेन हो रहा है। एक दिन में कई बड़े ट्रांजेक्शन हो रहे हैं। यह खाता राहुल श्रीवास्तव ने करीब 3 महीने पहले ही खुलवाया था। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला राहुल प्राइवेट जॉब करता है। पूछताछ में राहुल ने बताया कि पैसों की जरूरत होने पर उसने खाता 15 हजार रुपए में बैतूल के एक व्यक्ति को किराए पर देना बताया था। खाते से होने वाले हर ट्रांजैक्शन पर उसे कमिशन मिलता था। फिलहाल खाताधारक पर एफआईआर नहीं की गई है।

अयोध्या नगर में पकड़ा जा चुका गुर्गा

कुछ दिन पहले ही अयोध्या नगर में ठग गैंग का गुर्गा पकड़ाया था। जो 5-5 हजार रुपए का लालच देकर मजदूर और जरूरतमंद लोगों के खाते खुलवाकर ठगों को बेच रहा था। अभी उसका साथी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। पुलिस को उसकी तलाश है। पुलिस राहुल और इस गैंग के संपर्क भी खंगाल रही है।

Hot this week

दोषियों को होगी फांसी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कड़ा बयान

​सागर में हुए जहरीली शराब कांड पर प्रदेश के...

डिप्टी सीएम देवड़ा जी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

​उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

Topics

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img