Tuesday, September 8, 2026
23.1 C
Bhopal

टीआई के घर चोरी करने वाला यूपी से अरेस्ट

भोपाल के हबीबगंज इलाके में रहने वाले क्राइम ब्रांच के टीआई अशोक मरावी के घर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को बांदा (यूपी) से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बांदा में हत्या-चोरी सहित 6 केस दर्ज हैं। वारंट में फरार चल रहा था, फरारी के दौरान चोरी के इरादे से पहले इंदौर आया। दो दिन वहां रहा, नाकाम होने के बाद भोपाल आया।

यहां दो दिन अलग-अलग रैन बसेरे और लॉज में रहने के साथ ही रैकी करता रहा। टीआई मरावी का घर उसे सुनसान दिखा। जहां उसने डेढ़ लाख रुपए कैश और एक लाख की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने चोरी गया पूरा माल रिकवर कर लिया है। अन्य वारदातों के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

टीआई अजय कुमार सोनी ने बताया-

आरोपी का नाम राजेश वाजपाई (52) है। वह बांदा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश में कई अपराध दर्ज हैं। राजेश को जमीन विवाद के बाद रिश्तेदार की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है। आरोपी से 1.50 लाख कैश और सोना चांदी के जेवरात बरामद कर लिया गया है। सोना-चांदी की कीमत 1 लाख रुपए है।

रैन बसेरों में बिताता था रात

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह वारदात के दो दिन पहले ही इंदौर से भोपाल आया। दो रातें उसने रैन बसेरों में बिताई। इंदौर में रहने के दौरान कई घरों को निशाना बनाया लेकिन उसमें वह कामयाब नहीं हो सका था। शिवाजी नगर स्थित क्राइम ब्रांच टीआई अशोक मरावी के घर सूने होने के कारण घुस गया था।

आरोपी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया। आरोपी आसान टारगेट की तलाश में था, क्योंकि उसके पैर में पहले ही रॉड डली है। ज्यादा ऊंची दीवार चढ़ने और कूदने में उसे समस्या होती।

Hot this week

दोषियों को होगी फांसी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कड़ा बयान

​सागर में हुए जहरीली शराब कांड पर प्रदेश के...

डिप्टी सीएम देवड़ा जी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

​उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

Topics

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img