Sunday, October 25, 2026
21.6 C
Bhopal

इंदौर में पत्नी ने पति पर किया एसिड अटैक

इंदौर के चंदन नगर इलाके में एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी ने एसिड अटैक किया। बताया जा रहा है कि पति बाथरूम में था, तभी पत्नी ने पीछे से आकर उसके चेहरे पर एसिड डाल दिया और घर का दरवाजा बाहर से बंद करके फरार हो गई।

जलन होने पर पति ने मदद के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद पड़ोसी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

चंदन नगर पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना नंदन नगर की है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे मुकेश (पुत्र प्यारेलाल सुरागे) पर उसकी पत्नी ने एसिड फेंक दिया। घटना के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया।

6 साल से चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार, मुकेश और उसकी पत्नी के बीच पिछले 6 साल से अनबन चल रही थी, लेकिन इसके बावजूद वे साथ रह रहे थे। उनके चार बच्चे भी हैं, जो उनके साथ रहते हैं। मुकेश मजदूरी करता है।

मुकेश ने बताया कि वह और उसकी पत्नी अलग-अलग सोते हैं। रविवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सुबह जब मुकेश बाथरूम में ब्रश कर रहे थे, तभी पीछे से उनकी पत्नी ने उन पर एसिड डाल दिया।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय चारों बच्चे घर पर ही मौजूद थे। फिलहाल पुलिस आरोपी पत्नी निर्मला की तलाश कर रही है।

Hot this week

कोहेफिजा में युवक का अपहरण कर बेदम पिटाई, झूठे केस की धमकी; शिकायत के बाद भी पुलिस मौन

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित डायमंड शादी...

सोनी स्टूडियो चोरी का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद

सीहोर / जावर: जावर पुलिस ने ग्वाली रोड स्थित...

Topics

कोहेफिजा में युवक का अपहरण कर बेदम पिटाई, झूठे केस की धमकी; शिकायत के बाद भी पुलिस मौन

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित डायमंड शादी...

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

24 घंटे में पकड़े गए भैंस चोर, 1.5 लाख की मवेशी बरामद

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने त्वरित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img