Sunday, October 25, 2026
21.6 C
Bhopal

भोपाल में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई:इतना सामान जब्त किया कि 18 ट्रक भर गए

राजधानी भोपाल में सोमवार को अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई हुई। नगर निगम के अफसरों ने पुलिस की मौजूदगी में कई इलाकों से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान इतना सामान जब्त किया कि 18 ट्रक भर गए। 25 अस्थायी छप्पर भी तोड़े गए।

शहर के रूप नगर से प्रभात चौराहा, अशोका गार्डन, 80 फिट रोड होते हुए स्टेशन बजरिया क्षेत्र तक यह अतिक्रमण हटाया गया। 2 डंपर गिट्टी, गुमटी, ठेले, काउंटर, बोर्ड सहित 18 ट्रक विभिन्न प्रकार का सामान जब्त किया।

कई टीमें कार्रवाई में जुटी

सोमवार को कई टीमों ने यह कार्रवाई की। टीमें रूपनगर, बिजली कॉलोनी, अप्सरा टॉकीज, प्रभात चौराहा, नर्मदा परिक्रमा पार्क, परिहार तिराहा, अशोका गार्डन, 80 फिट रोड, रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-1 की ओर स्टेशन बजरिया क्षेत्र में पहुंची। उक्त क्षेत्रों में अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए 25 अस्थायी छप्परों को जेसीबी के जरिए हटाया गया।

पहले अनाउंस किया, फिर कार्रवाई निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने पहले अनाउंसमेंट एवं व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से स्वेच्छा से अतिक्रमणों को हटाने की बात कही। साथ ही पुनः अतिक्रमण न करने की समझाइश दी। हालांकि, ज्यादातर ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया। इसलिए इन्हें सख्ती से हटाया गया।

Hot this week

कोहेफिजा में युवक का अपहरण कर बेदम पिटाई, झूठे केस की धमकी; शिकायत के बाद भी पुलिस मौन

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित डायमंड शादी...

सोनी स्टूडियो चोरी का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद

सीहोर / जावर: जावर पुलिस ने ग्वाली रोड स्थित...

Topics

कोहेफिजा में युवक का अपहरण कर बेदम पिटाई, झूठे केस की धमकी; शिकायत के बाद भी पुलिस मौन

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित डायमंड शादी...

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

24 घंटे में पकड़े गए भैंस चोर, 1.5 लाख की मवेशी बरामद

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने त्वरित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img