Saturday, June 13, 2026
37.2 C
Bhopal

बैरागढ़ में युवाओं को रक्‍तदान के लिए प्रोत्साहित कर रही रक्तधारा सोसायटी, बच्चों के लिए लगाया विशेष शिविर

राजधानी के उपनगर संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में कार्यरत रक्तधारा थैलेसीमिया सोशल वेलफेयर सोसायटी युवाओं को लगातार रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। कोरोना संकट के कारण रक्तदान करने वालों की संख्या कम हो गई है। इसे देखते हुए सोसायटी ने विशेष रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में रक्तदान करने वालों को विशेष प्रमाण पत्र दिए गए, ताकि उनका उत्‍साहवर्धन हो और वे भविष्य में रक्तदान का सिलसिला जारी रखें।सोसायटी ने सभी रक्‍तदाताओं को ‘आय एम ब्लड डोनर’ यानी ‘मैं रक्तदाता हूं’ का प्रमाण-पत्र प्रदान किया। सोसायटी के अध्यक्ष डा. राकेश गुलानी बताते हैं कि सोसायटी का गठन ही ऐसे बच्चों की मदद के लिए हुआ है, जो किसी ने किसी कारण से रक्त की कमी से जूझ रहे हैं। खासतौर पर थैलेसीमिया प्रभावित बच्चों के लिए सोसायटी समय-समय पर रक्‍तदान शिविर लगाती है, ताकि बच्चों को जरूरत के समय रक्त मिल सके। संस्था के सचिव दीपक वासवानी के अनुसार बैरागढ़ एवं आसपास के क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक थैलेसीमिया प्रभावित बच्चे हैं, जिन्हें 15 से 20 दिन के अंतर में रक्त की जरूरत होती है। ऐसे बच्चों को खून चढ़ाना जरूरी होता है।

बच्चों को रक्त की कमी नहीं होने देंगेवासवानी के अनुसार कोरोना संकट के कारण रक्तदान करने वालों की संख्या कम हो गई है। इसे देखते हुए विशेष रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि बच्चों को रक्त के साथ जीवन दान मिल सके। इन शिविर में संस्था से जुड़े सदस्य भी स्व-प्रेरणा से रक्तदान करते हैं। डा. गुलानी इन बच्चों की न केवल देखभाल करते हैं, बल्कि स्वयं रक्तदान भी करते हैं। हाल ही में लगाए गए शिविर में डा. गुलानी सहित अनेक सदस्यों ने रक्त एकत्रित किया। डा. गुलानी का कहना है कि बच्चों को रक्त की कमी नहीं होने दी जाएगी। संस्था के सहयोग से अनेक बच्चों के आपरेशन भी कराए गए हैं।

Hot this week

मजदूरी का झांसा देकर महिला के चांदी के कड़े लेकर भागा ठग

​इंदौर। खजराना चौराहे पर मजदूरी की तलाश में खड़ी...

आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला को नोच-नोचकर मार डाला

​बड़वानी। शहर के राजघाट रोड स्थित ईंट भट्टे के...

प्रेमी के साथ कोर्ट से लौट रही गर्भवती महिला का पति ने बीच सड़क किया अपहरण

​ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक...

आरटीओ भ्रष्टाचार मामला: पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत अर्जी खारिज

​जबलपुर। आरटीओ भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले के मुख्य...

Topics

मजदूरी का झांसा देकर महिला के चांदी के कड़े लेकर भागा ठग

​इंदौर। खजराना चौराहे पर मजदूरी की तलाश में खड़ी...

आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला को नोच-नोचकर मार डाला

​बड़वानी। शहर के राजघाट रोड स्थित ईंट भट्टे के...

प्रेमी के साथ कोर्ट से लौट रही गर्भवती महिला का पति ने बीच सड़क किया अपहरण

​ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक...

भोपाल: संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में युवक गिरफ्तार, ATS कर रही पूछताछ

भोपाल: भोपाल के काजी कैंप इलाके से एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड...

भोपाल: बंजारा बस्ती में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

​भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र की बंजारा बस्ती में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img