Friday, October 23, 2026
25.5 C
Bhopal

रेलवे टिकट की तरह घर-प्लॉट की रजिस्ट्री भी तत्काल

रेलवे टिकट की तरह घर-प्लॉट की रजिस्ट्री भी तत्काल: एमपी में अगले 3 महीने में लागू होगा नया सिस्टम; जिस दिन स्लॉट, उसी दिन रजिस्ट्री

मध्यप्रदेश में अब रेलवे के तत्काल टिकट सिस्टम की तरह घर-प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए भी तत्काल सिस्टम शुरू हो रहा है। अगले तीन महीने में ये सुविधा शुरू हगो जाएगी। इसके लिए न तो पंजीयक कार्यालय जाने की जरूरत पड़ेगी और न ही स्लॉट के लिए इंतजार करना पड़ेगा। स्लॉट की औपचारिकता पूरी होने पर फौरन रजिस्ट्री हो जाएगी। हालांकि इसके लिए अतिरिक्त चार्ज देना होगा।

यह चार्ज कितना होगा यह तय नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यह एक्स्ट्रा चार्ज 3000 रुपए तक हो सकता है। जबकि गोवा में तत्काल रजिस्ट्री के लिए 50 हजार से 2 लाख रुपए तक खर्च करना पड़ता है। छत्तीसगढ़ में इसके लिए 25 हजार रुपए चार्ज लगता है।

गोवा और छत्तीसगढ़ के अलावा कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में भी लोगों को तत्काल रजिस्ट्री के लिए स्लॉट लेने की सुविधा है। लेकिन इन सभी प्रदेशों में इसके लिए बहुत ज्यादा फीस ली जाती है। पंजीयन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि मप्र में अन्य राज्यों की तुलना में यह फीस बहुत कम होगी। खास बात यह है कि इसके जरिे दुनिया के किसी भी कोने से उसी दिन रजिस्ट्री संभव हो सकेगी।

Hot this week

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

VIT भोपाल के नाम और लोकेशन पर NHRC सख्त: सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

भोपाल वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) भोपाल के नाम...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img