Saturday, June 20, 2026
31.6 C
Bhopal

भोपाल में शीतलहर का पंच, 5.6 डिग्री सेल्‍सियस तक लुढ़का पारा, पचमढ़ी में 0.4 डिग्री न्‍यूनतम तापमान

 उत्‍तर से आ रही सर्द हवाओं के प्रभाव से भोपाल इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हालात यह हैं कि पिछले पांच दिनों से जहां दिन में भी ठिठुरन बनी हुई है, वहीं रात में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। संभवत: यह पिछले 10 वर्ष में पहला मौका है, जब लगातार पांच दिन शीतल दिन और पांच रात में शीतलहर की स्थिति बनी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दो फरवरी के बाद ही कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार हैं।

शहर में 24 जनवरी से बर्फीली हवाओं के चलने से ठंड ने अचानक यू-टर्न लिया था। 24 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो 25 जनवरी को 4.4 डिग्री सेल्‍सियस लुढ़ककर 5.5 डिग्री पर आ गया था। उसके बाद से रात का पारा लगातार पांच-छह डिग्री सेल्सियस के बीच झूल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्‍सियस पर आ गया जो सामान्य से सात डिग्री सेल्‍सियस कम रहा। शनिवार को इसमें मामूली बढ़ोतरी हुई और न्‍यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया, जो सामान्‍य से छह डिग्री सेल्‍सियस कम रहा। बीते चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे कम न्‍यूनतम तापमान पचमढ़ी में (0.4 डिग्री ) दर्ज किया गया। वहीं नौगांव में 2.6 डिग्री सेल्‍सियस न्‍यूनतम तापमान रहा।

उधर, भोपाल में अधिकतम तापमान भी तीन दिन तक 19 डिग्री सेल्‍सियस के आसपास बना रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान भी कुछ बढ़कर 21.5 डिग्री तक पहुंचा। यह भी सामान्य से पांच डिग्री सेल्‍सियस कम रहा।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में दाखिल हो सकता है। इसके असर से रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा दो फरवरी को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख बदलने से रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे ठंड से राहत मिलने लगेगी।

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img