Saturday, October 17, 2026
22.8 C
Bhopal

मंत्रालय में IAS अफसर की कार में घुसा सांप

भोपाल में मंत्रालय के वीबी-2 (वल्लभ भवन की बिल्डिंग नंबर II) के बाहर बुधवार को हड़कंप मच गया। यहां तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग के सचिव रघुराज एमआर की कार में सांप दिखाई दिया। दरअसल, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजभवन में विश्वविद्यालयों के कुलगुरु की बैठक बुलाई थी। इसमें शामिल होने के बाद सचिव रघुराज मंत्रालय पहुंचे थे, तब यह स्थिति बनी।

मंत्रालय के गेट नंबर 9 के सामने खड़ी सचिव की सरकारी कार में सांप घुसने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने आनन-फानन में एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को कार से निकाला।

4 घंटे तक कार में ही रहा सर्प

दरअसल, रघुराज एमआर के ड्राइवर ने गाड़ी नंबर (MP02-ZA0939) को पार्किंग में ले जाने के पहले नजदीक ही खड़ा कर दिया था। इसी दौरान एक जहरीला सांप बोनट में घुस गया और करीब 4 घंटे तक गाड़ी में ही मौजूद रहा।

कार में सांप घुसने की सूचना के बाद रघुराज एमआर लंच के लिए दूसरी गाड़ी से गए। इसी बीच सुरक्षा कर्मियों द्वारा एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जहरीले सांप को अपने काबू पर किया।

झाड़ियों के कारण आते हैं सांप

मंत्रालय के आस-पास के इलाकों में झाड़ियां हैं। इसके चलते कई बार सांप यहां आ जाते हैं लेकिन ऐसा कम ही हुआ है कि किसी कार में सांप घुसे हों। आज कार में सांप घुसने की घटना के बाद यहां लोग घंटों तक दहशत में रहे।

Hot this week

बागसेवनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल झपटमारी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक जब्त

​भोपाल: बागसेवनिया थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की वारदात को...

भोपाल: पार्ट टाइम जॉब और ऑनलाइन रेटिंग का झांसा देकर पॉलिटेक्निक कर्मचारी से 1.80 लाख की ठगी

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

Topics

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

बैरसिया में 5 किलो गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को 2 साल 7 महीने की सजा

​भोपाल: थाना बैरसिया क्षेत्र में गांजा तस्करी के एक मामले...

मंडीदीप जा रहे युवक से मोबाइल झपट्टा

​भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ड्यूटी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img