Sunday, June 28, 2026
25.4 C
Bhopal

भोपाल में कारोबारी से लूट का हवाला कनेक्शन सामने आया

भोपाल में कारोबारी से 15 लाख रुपए की लूट के मामले में हवाला कनेक्शन सामने आया है। दो संदेहियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ये दोनों संदेही पुराने लुटेरे बताए जा रहे हैं।

बता दें कि कारोबार के लिए 15 लाख रुपए उधार लेकर आ रहे व्यापारी से कोलार तिराहे के पास अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों ने टक्कर मारने के बाद लूट कर ली थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने लूट के इस मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।

जुमेराती से पैसे लेकर घर लौट रहे थे कारोबारी

जानकारी के मुताबिक, जानकी नगर चूना भट्टी निवासी साहिल अपने दो दोस्तों रोहित और मयूर के साथ अनाज की आढ़त का काम करते हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे साहिल अपने दोस्त रोहित के साथ जुमेराती से पैसे लेकर घर जा रहे थे। दोनों स्कूटी पर सवार थे। व्यापार के लिए वे 15 लाख रुपए जुमेराती से अपने परिचित सोनू भाई से उधार लेकर लौट रहे थे। उस समय स्कूटी साहिल चला रहे थे।

गेस्ट हाउस के पास की वारदात

कोलार तिराहे के समीप सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस से थोड़ी ही दूर पहुंचे थे कि एक अपाचे बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी, जिससे वे गिर गए। इसी बीच बाइक सवार बदमाश उनका बैग झपटकर एमएसीटी चौराहे की तरफ भाग निकले।

पीड़ित अपाचे का नंबर भी नोट नहीं कर सके। बताया जा रहा है कि एक बदमाश ने वारदात के समय क्रीम रंग की शर्ट पहनी हुई थी।

क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुटी

चूना भट्टी पुलिस की एक टीम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। उधर, इस मामले में थाने के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम को भी आरोपियों की तलाश में लगाया गया है।

गाड़ी नंबर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि वारदात किसी करीबी की मुखबिरी पर की गई है। घटना से पहले कारोबारी की रेकी भी की गई थी। पुलिस फुटेज के आधार पर रूट मैप तैयार कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पुलिस कमिश्नर बोले, हवाला कनेक्शन सामने आया

पुलिस कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि मामला हवाला कारोबार से जुड़ा है। रकम कहां से आई, किसने दी और क्यों दी, इन सब बातों की भी जांच की जा रही है। आरोपियों के संबंध में स्पष्ट सबूत मिले हैं और 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img